गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के गंडक नदी के किनारे मलहोरी घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक ट्रक से करीब 3 क्विंटल (300 KG)गांजा बरामद किया है। साथ ही एक लाइनर को भी गिरफ्तार किया गया । फिलहाल गिरफ्तार लाइनर से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बरामद गांजा और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी बिलट राय के बेटा मनोज राय एक ट्रक पर आदि के बोरी के नीचे करीब तीन क्विंटल गांजा लाद कर गोपालगंज आया था। इसी बीच विशुनपुर बांध के रास्ते मलहोरी गंडक नदी घाट पर ट्रक से ट्रैक्टर पर लोड़ किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रक और ट्रैक्टर चालक के साथ तस्कर फरार हो गया जबकि लाइनर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिसिया पूछताछ के दौरान पता चला कि गांजा बृजेश नामक व्यक्ति को सुपुर्द करना था। गिरफ्तार लाइनर के माने तो यह आदि लदा ट्रक पटना के रहने अरुण नामक व्यक्ति का है। वही सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ और शराब को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी बीच गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। जहां ट्रैक्टर बाइक और एक ट्रक से 3 क्विंटल गांजा बरामद किया गया। जो नागालैंड नंबर के ट्रक पर लदा हुआ था। गिरफ्तार लाइनर ने पूछताछ के दौरान बताया कि 6 क्विंटल गांजा को नाव द्वारा ले जाया गया है।



Leave a Reply