Breaking News

गायघाट में चमकी बुखार से बचाव और नियंत्रण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

गायघाट में चमकी बुखार से बचाव और नियंत्रण को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी भवन में मंगलवार को चमकी को धमकी से बचाव एवं नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बलौर निधि, भटगामा, बरूआरी, जारंग डीह, मैठी , कोठियां समेत कई विधालयो के प्राध्यापक शामिल हुए ।इन्हे चमकी बुखार को लेकर आवश्यक जानकारी दी गई ।प्रशिक्षक के रूप में प्रखंड साधन सेवी उमेश कुमार, मनोज कुमार, रूपेश कुमार झा, शारदा, सुमन थें। कार्यकम का उद्घाटन बीडीओ डां विमल कुमार, चिकित्सा प्रभारी पीएसपी गुप्ता, बीईओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मौके पर अमरनाथ सिंह, अंजय पटेल, कृष्ण मोहन सिंह , चन्द्रशेखर यादव, आलोक रंजन आलोक, मुकेश कुमार झा, मोः ओबैद अंसारी आदि थें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.