Breaking News

मोतिहारी में ‘द बर्निंग ट्रक’ ; हाईटेंशन तार से ट्रक में लगी आग

मोतिहारी में एक चलती ट्रक में हाईटेंशन तार की वजह से आग लग गई। ड्राइवर ने हिम्मत दिखाई और दोनों ओर गैस गोदाम के बीच से जलती ट्रक को सुरक्षित वाशिंग सेंटर तक ले गया। जहां आग बुझाने की कोशिश की गई। घटना छतौनी थाना आर्य समाज चौक के पास की है। मोतिहारी के इस ‘द बर्निंग ट्रक’ का वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, अपोलो ट्रांसपोर्ट की गाड़ी दिल्ली से माल लेकर मोतिहारी आई थी। यहां के बाद उसे मुजफ्फरपुर जाना था। छतौनी थाना क्षेत्र के आर्य समाज चौक से अपोलो ट्रांसपोर्ट के ऑफिस की दूरी करीब दो सौ मीटर है। वही चौक से ट्रक ने जैसे टर्न लिया वैसे ही सामान से 11 हजार बोल्ट का तार सट गया। इससे कपड़ा, बिजली का तार, वाहनों का स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य सामान से लदे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के समीप गैस गोदाम और घनी बस्ती होने की वजह से लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। ड्राइवर ने आग लगने के बाद भी हिम्मत दिखाते हुए जलती ट्रक को 200 मीटर दूर वाशिंग सेंटर तक ले गया, लेकिन तब तक ट्रक में रखा लगभग सारा सामान जल गया।

दो अग्निशमन गाड़ी ने डेढ़ घंटे तक की मशक्कत

ट्रक में आग लगने की खबर अग्निशमन विभाग को दी गई। लगभग 15 मिनट बाद मौके पर दो गाड़ियां पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक ट्रक में रखा लगभग सारा सामान जल कर राख हो गया था।

अपोलो ट्रांसपोर्ट की गाड़ी दिल्ली से माल लेकर मोतिहारी आई थी।

अपोलो ट्रांसपोर्ट की गाड़ी दिल्ली से माल लेकर मोतिहारी आई थी।

क्या कहते अपोलो के मैनेजर

अपोलो ट्रांसपोर्ट के मैनेजर मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक दिल्ली से माल लेकर आया था। इसी बीच आर्य समाज चौक से जैसे अपोलो के ऑफिस की तरफ बढ़ा तभी बिजली का 11 हजार बोल्ट का तार, जो काफी नीचे लटका था, उसकी चपेट में आ गया। इस कारण आग लग गई। इसके बाद ट्रक पर रखा कपड़ा सहित अन्य सामान धू-धू कर जलने लगा। इस आग से करीब एक करोड़ रुपए से अधिक का समान पूरी तरह जल कर राख हो गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.