बगहा में दहेज में बुलेट नहीं देने के कारण ससुराल वालों ने विवाहिता को मा’र डाला। घ’टना पठखौली ओपी क्षेत्र के पठखौली वार्ड संख्या दो की है। मृत विवाहिता के मायके वालों का आ’रोप है कि हजरत अंसारी के पुत्र समेत अन्य ससुराल वालों ने मिलकर विवाहिता रुखसाना खातून (25) की गला दबाकर हत्या बुलेट बाइक के लिए कर दी। ह’त्या के बाद सभी आ’रोपित श’व को बेड पर छोड़ कर भाग निकले। घ’टना रविवार की देर रात्रि का है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने श’व को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतका के गले पर रस्सी के निशान पाए गए हैं। ओपी प्रभारी लालबाबू प्रसाद ने बताया कि मृतका का मायका बड़ा टोला चिउटाहां में है। रिश्तेदारों के माध्यम से मायके के लोगों को रुखसाना की हत्या की जानकारी मिली। जिसके बाद वे घर पहुंचे तो घर से शव बरामद हुआ। मृतका की शादी चार साल पूर्व अलीराज उर्फ लड्डू अंसारी से हुई थी।
मायके वाले बोले- दहेज नहीं देने पर मार डाला
परिजनों के साथ जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घर बंद था। मायके पक्ष ने दुकान के लिए पांच लाख रुपए, बुलेट बाइक और दीवान पलंग के लिए पूर्व से प्रताड़ित करने और मांग पूरी नही होने पर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। बहरहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन कर रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।



Leave a Reply