गायघाट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 99.74 प्रतिशत वोटिंग
दीपक कुमार। गायघाट
मुजफ्फरपुर । स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के लिए भारी मतदान हुआ है। गायघाट में 99.74 प्रतिशत वोटिंग हुई।गायघाट में शांतिपूर्ण तरीके से शाम चार बजे मतदान समाप्त हो गया। इस तरह छह उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटी में बंद हो गया। विधान परिषद चुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जिले के 39 जगहों पर सीमाएं सील कर दी गई थी। सभी जगहों पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा आने-जाने वालों की जांच हुई। बता दें कि मतदान के लिए जिले में 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें नगर निगम क्षेत्र में एक एवं प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में एक-एक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव के लिए जिले में कुल 6108 मतदाता हैं। मतदान मतपेटिका एवं मतपत्र से होगा। मतदान के बाद मतों की गिनती सात अप्रैल को की जाएगी।आपको जानकारी के अनुसार बता दें कि गायघाट में कुल 379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग किए हैं। बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार ने बताया कि चार बजे तक 99:74 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ हैं। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि कड़ी सुरक्षा वयवस्था के बीच एमएलसी चुनाव संपन्न करा लिया गया है।



Leave a Reply