पहले NDA से निकाले जाने पर मंत्री पद से हाथ धोने वाले विकासशील इंसान पार्ट (VIP) के संस्थापक मुकेश सहनी का दर्द चिराग पासवान के लिए छलका है। चिराग के बंगला के बहाने बहाने एक बार फिर उन्होंने BJP को आड़े हांथों लिया है। सोमवार को उन्होंने कहा कि BJP की नीति ही ’यूज एंड थ्रो’ की रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी बात छोड दीजिए, आखिर एक साल पहले जिस दिवगंत रामविलास पासवान को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था आज उनकी ही पत्नी को बेइज्जत कर घर से बाहर निकाल दिया गया। सहनी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान को CM नीतीश कुमार की पार्टी के खिलाफ इस्तेमाल किया गया और अब प्रताड़ित किया जा रहा है।
BJP को जनता देगी जवाब
सहनी ने कहा कि चिराग पासवान के पिता आज भी दलितों के दिलों में बसते हैं। उनके पुत्र और पत्नी को बेघर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति करने वालों को जनता वोटों के जरिए जवाब देगी।
Leave a Reply