गायघाट में निरीक्षण में बंद मिला विद्यालय, बीईओ ने जारी किया नोटिस
दीपक कुमार। गायघाट
गायघाट । शिक्षा अधिकारी ने प्रखंड के पांच विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें एक विद्यालय बंद मिला। इस पर बीईओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण पूछा हैं।प्रभारी बीईओ उमेश राय ने बताया कि उच्च प्राथमिक विद्यालय तेजौल बंद मिला। जबकि विद्यालय में कई शिक्षक कार्यरत हैं। जब गांव के लोगों से पूछा गया तो पता चला कि विद्यालय आज खुला ही नहीं हैं। इस संबंध में प्रखंडं शिक्षा अधिकारी को कोई सूचना नहीं दी गई।अधिकारियों ने अनुपस्थित शिक्षकों द्वारा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।



Leave a Reply