Breaking News

मुजफ्फरपुर में अधिवक्ता पुत्र पर तलवार से हम’ला, 3 घा’यल

मुजफ्फरपुर में कांटी थाना क्षेत्र के दामोदरपुर में गुरुवार देर रात जमकर मा’र’पीट हुई है। इस दौरान पड़ोसियों ने अधिवक्ता के पुत्र पर तलवार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्य पर भी हम’ला कर दिया गया। इसमें अधिवक्ता पुत्र गंभीर रूप से घा’यल हो गया। वहीं, घट’नास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार युवक के सिर में तलवार लगने से काफी मात्रा में खून निकलने लगा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां अधिवक्ता पुत्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उसके सिर पर तलवार से हमला किया गया है।

घायल के पिता अधिवक्ता जुल्फेकार अली ने बताया कि उसके पुत्र मोहम्मद ओवेश रजा कादरी खेल रहा था। इसी बीच उसके अंकल को उसके पड़ोसी मारने लगे। वह उसे बचाने गया। इसी बीच पड़ोसियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर तलवार व लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। घटना के दौरान तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सदर अस्पताल में जब घायल पहुंचे तो अस्पताल कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी नगर थाने को दी। जिसके बाद आनन-फानन में नगर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल व अधिवक्ता से इस संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.