Breaking News

बिहार टॉपर रामायणी को रवीश कुमार ने दी बधाई, वरिष्ठ पत्रकार ने कॉल कर कहा – आप जैसी बेटियों पर देश को गर्व है

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा जारी मैट्रिक के रिजल्ट में जिले के दाऊदनगर के पटेल हाई स्कूल की छात्रा रामायणी राय ने 487 अंक प्राप्त कर पूरे बिहार राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रामायणी राय ने बताया कि वह आगे चलकर वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार की तरह जर्नलिस्ट बनना चाहती है। इसकी जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन औरंगाबाद के माध्यम से वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने रामायणी से संपर्क किया और उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप जैसी बेटियों पर देश को गर्व है। आप आपने जीवन में खूब तरक्की करें, मेरी यह शुभकामना तुम्हारे साथ है। बतातें चलें कि रामायणी की इस सफलता पर उसे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। रिजल्ट जारी होने के बाद से देर रात तक सगे संबंधी व वरिष्ठ लोग फोन कर बधाई देते रहे।

10वीं में 80% पास:मजदूर का बेटा बना सेकंड टॉपर

BSEB कार्यालय में गुरुवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रिजल्ट जारी किया। इस बार 79.88 % परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा में 16.11 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, इनमें से 12.86 लाख विद्यार्थी सफल हुए हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 1.71 % ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। औरंगाबाद की रामायणी रॉय 487 अंकों के साथ स्टेट टॉपर बनी हैं। वहीं, 486 अंक लाकर नवादा की सानिया कुमारी और मधुबनी के विवेक कुमार ठाकुर दूसरे स्थान पर हैं। 485 अंकों के साथ औरंगाबाद की प्रज्ञा कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं।

विवेक मधुबनी की सिधपा पंचायत के बोन टोल निवासी श्याम सुंदर ठाकुर का दूसरा बेटा है। वह दो भाई-दो बहन है। पिता श्याम सुंदर ठाकुर दिल्ली में ही मजदूरी करते हैं। उनके बड़े भाई दीपक कुमार ठाकुर दिल्ली में ही एक डेंटल डॉक्टर के यहां काम करते हैं। उसने बताया, ‘भाई और पिता पढ़ाई के लिए बराबर पैसा भेजते हैं। ताकि मैं मन लगाकर पढ़ाई कर संकू और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर संकू। हमारी तमन्ना IAS अफसर बनने की है।’

34 दिन में जारी हुआ रिजल्ट

इस बार परीक्षा के 34 दिन के भीतर मैट्रिक का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच हुई थी। 25 फरवरी से ही कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हो गया था। ऑब्जेक्टिव प्रश्नों के आंसर 8 मार्च को जारी किए गए थे। छात्रों को 11 मार्च तक आपत्तियों के लिए मौका दिया गया था। मैथ्स का पेपर मोतिहारी में लीक हो जाने के कारण यहां के 25 परीक्षा केंद्रों पर 24 मार्च को गणित की दोबारा से परीक्षा हुई। इसके कारण रिजल्ट में भी देरी हुई। छात्र biharboardonline.com व biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.