नगर थाना क्षेत्र के दीवान राेड निवासी डेंटल सर्जन डाॅ. रिधुकांत सिन्हा से साइबर अपराधियाें ने बुधवार काे करीब डेढ़ लाख रुपए का फ्राॅड कर लिया। क्यूएस ऐप डाउनलाेड करने के लिए कहकर खाते से 3 बार में 49999, 49999 व 44000 रुपए निकाल लिए। डाॅक्टर ने बताया कि 3 दिन पहले वे पेटीएम से टेलीविजन रिचार्ज कर रहे थे।
लेकिन, रिचार्ज एरर का मैसेज आ गया। बुधवार की सुबह 10:30 बजे माेबाइल नंबर 8695773437 से फाेन आया। कहा कि आपका पैसा लाैटाना है, आप अपने एटीएम कार्ड का दाेनाें साइड का फाेटाे भेजिए। उसके बाद उसने नेट बैंकिंग की जानकारी लेकर क्यूएस ऐप डाउनलाेड करने काे कहा।
एप डाउनलाेड करते ही बैंक खाते से 3 बार में करीब डेढ़ लाख रुपए कट गए। इसकी शिकायत उन्हाेंने नगर थाने व बैंक में की, लेकिन काेई कार्रवाई नहीं की गई। बैंक ने ताे खाता व एटीएम काे ब्लाॅक भी नहीं किया। जबकि, पुलिस ने काेर्ट में केस करने के लिए कहकर लाैटा दिया। परेशान हाेकर उन्हाेंने एसएसपी जयंत कांत से शिकायत की।



Comment here