Breaking NewsBUSINESSNational

BREAKING: सोने-चांदी के रेट में आई ज़’बरदस्त ते’जी, जानें आज का भाव…

बुलियन मार्केट में सोने-चांदी के रेट में सोमवार 10 फरवरी को मा’मूली तेजी देखने को मिल रही है। वहीं वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गि’रावट देखने को मिल रही है। बुलियन मार्केट में सोमवार को सोना 23 रुपये प्रति 10 ग्राम चढ़कर 40689 रुपये पर खुला। वहीं शुक्रवार 7 फरवरी 2020 को यह 40666 रुपये पर बंद हुआ था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुलियन मार्केट में सोमवार को 999 शुद्धता वाला सोना 23 रुपये चढ़कर 40689 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बता दें बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमत में सुधार के बावजूद सटोरियों के अपने सौदे घ’टाने से वायदा बाजार में सोने का भाव 79 रुपये तक टू’ट गया। एमसीएक्स पर अप्रैल डिलिवरी के सौदों में सोना वायदा भाव 79 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत तक गिरकर 40,565 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 1545 लॉट का कारोबार हुआ।इसी तरह जून डिलिवरी के लिए यह भाव 47 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत घटकर 40,743 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। इसके लिए 42 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना भाव 0.10 प्रतिशत चढ़कर 1,575 डॉलर प्रति औंस रहा।

चांदी का भी वायदा भाव टू’टा

हाजिर बाजार में मांग घ’टने से वायदा बाजार में चांदी भाव में गि’रावट देखी गई। सटोरियों के अपने सौदे घ’टाने से यह 91 रुपये तक टू’ट गया।एमसीएक्स पर मार्च डिलिवरी सौदों में चांदी वायदा भाव 91 रुपये यानी 0.20 प्रतिशत तक गि’रकर 46,015 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 2,157 लॉट का कारोबार हुआ।इसी तरह मई डिलिवरी के लिए यह भाव 57 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत घ’टकर 46,560 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। इसके लिए 24 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी भाव 0.01 प्रतिशत घ’टकर 17.69 डॉलर प्रति औंस रहा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.