यूपी के फेफना व करीमुद्दीनपुर स्टेशन के बीच दोहरीकरण को लेकर 26 मार्च से 2 अप्रैल तक नन इंटरलॉकिंग कार्य होगा। 14 ट्रेनों के मार्ग में फेरबदल किया गया है, जबकि 4 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक ने सूचना जारी की है।
29 मार्च व एक अप्रैल को मुंबई से खुलने वाली पवन एक्सप्रेस बनारस के समीप एक घंटे नियंत्रित कर चलेगी। दो अप्रैल को गोरखपुर से चलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से चलेगी। वहीं, 25 से 30 मार्च व दो अप्रैल को नई दिल्ली से चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी, 25 व 27 मार्च व एक अप्रैल को आनंद विहार से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, 28 व 31 मार्च को बरौनी से खुलने वाली हरिहरनाथ एक्सप्रेस, 29 व 31 मार्च को आनंद विहार से खुलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, 29 मार्च व दो अप्रैल को गोंदिया से खुलने वाली एक्सप्रेस औड़िहार, मऊ व फेफना के रास्ते चलेगी। 30 मार्च को रक्सौल से चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस, 30 मार्च को पुणे से चलने वाली ज्ञानगंगा एक्सप्रेस और एक अप्रैल को अहमदाबाद से चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस भी औड़िहार, मऊ व फेफना के रास्ते चलेगी।




Leave a Reply