Breaking News

मुजफ्फरपुर में डंपर से कु’चलकर युवा क्रिकेटर की मौ’त

मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के ठीकहां ‘बाजार के समीप डंपर से कुचलकर एक युवक की मौ’त हो गयी। घट’ना में चालक डंपर लेकर भाग निकला। आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए। उसकी तला’शी लेने पर जेब से आधार कार्ड मिला। उसकी पहचान सरैया गिजास के दुखन राय के बेटे राहुल कुमार (21 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस श’व को क’ब्जे में लेकर थाना पर चली गयी। स्थानीय लोगों द्वारा परिजन को घटना की जानकारी दी गयी। वे लोग थाना पहुंचे। वहां से शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए SKMCH भेज दिया गया।

मृतक के चाचा जगेश्वर राय ने बताया कि राहुल के पिता मेहनत-मजदूरी करते हैं। राहुल भी गुजरात के सूरत में रहता था। वहां पर किसी कपड़ा बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। होली में छुट्टी मिलने पर घर आया हुआ था। तीन-चार दिन में वापस जाने वाला था। इसी दौरान हादसा हो गया।

क्रिकेट खेलते हुए राहुल की फोटो।

क्रिकेट खेलते हुए राहुल की फोटो।

उन्होंने बताया कि राहुल क्रिकेट खेलने का शौकीन था। बचपन से ही वह अपने दोस्तों के साथ गांव में बहुत क्रिकेट खेलता था। इसके बाद वह काम-धंधा करने लगा। फिर सूरत चला गया। लेकिन, जब भी वह गांव आता तो अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट जरूर खेलता था। आज भी वह क्रिकेट खेलकर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उसे कुचल दिया।

घटना के बाद परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। जवान बेटे की मौत पर पूरा परिवार गमगीन है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि परिजन का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। उसी आधार पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.