दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ‘द कश्मीर फाइल्स’ के टैक्स फ्री करने के सवाल पर विवाद बढ़ गया है। उनके खिलाफ पटना के सिविल कोर्ट में मानहानि केस किया गया है। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक धर्म के लोगों को खुश करने लिए बयान दिया था। उनके उस बयान से हिन्दू धर्म के लोगों को गहरी चोट पहुंची है। उनके बयान से हिंदुओं को ठेस पहुंचा है।
दरअसल, दिल्ली विधानसभा में फिल्म के टैक्स फ्री करने के सवाल पर केजरीवाल ने कहा था कि इसे क्यों टैक्स फ्री किया जाए? टैक्स फ्री करने से बेहतर है कि इस फिल्म को यूट्यूब पर डाल दिया जाए। फिल्म वहां पूरी तरह से फ्री चलेगी और सभी लोग इसे देख भी लेंगे। त्रासदी पर मेकर्स फिल्म बनाकर 200 करोड़ की कमाई कर रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म की कमाई का रुपया कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास पर खर्च किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कुछ राजनीतिक तौर पर भी बयान दिया था।

केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले डॉ. चंद्रभूषण वर्मा।

मानहानि का केस दायर करने वाले वकील जय प्रकाश सिंह।
PM पर भी की है गलत टिप्पणी
पटना में चित्रगुप्त समाज से जुड़े डॉ. चंद्रभूषण वर्मा ने कहा है, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री के बयान से हिंदू धर्म के लोग आहत हैं। उन्होंने असंवैधानिक बातों को बोला है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी गलत तरीके से टिप्पणी की है। इस वजह से शिकायत की।’

वर्मा की शिकायत पर पटना सिविल कोर्ट में एडवोकेट जय प्रकाश सिंह ने IPC की धारा 500 व 501 के तहत मानहानि का मुकदमा किया है। इस कंप्लेन केस को ट्रायल पर लाने की पूरी कोशिश की जाएगी।



Leave a Reply