Breaking News

DM प्रणव कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक, बोलें – निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

बिहार विधान परिषद -13 मुजफ्फरपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन- 2022 एवं 91-बोचहां बिहार विधान सभा उप निर्वाचन -2022 को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी प्रणव कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की गई। बैठक में उक्त दोनों निर्वाचनो को लेकर की गई तैयारियों की अद्यतन स्थिति की जानकारी जिलाधिकारी के द्वारा ली गई।

बैठक में कोषांग वार समीक्षा की गई एवं समीक्षा उपरांत शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ मतदान संपन्न कराने के मद्देनजर महत्वपूर्ण निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा दिए गए।

उन्होंने कहा कि सभी कोषांग अपने- अपने कार्यों को स-समय करना सुनिश्चित करें।निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, विधि व्यवस्था कोषांग,एमसीएमसी/मीडिया कोषांग,वाहन कोषांग,स्वीप कोषांग, प्रेक्षक/ प्रोटोकॉल कोषांग, आईटी कोषांग सहित सभी कोषांगों की समीक्षा की गई।

वही उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चार अप्रैल को होने वाले एमएलसी चुनाव एवं 12 अप्रैल को होने वाले बोचहां उप निर्वाचन में स्वच्छ ,निष्पक्ष, स्वतंत्र भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन संकल्पित है।

बैठक में उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अपर समाहर्ता राजेश कुमार ,अपर समाहर्ता आपदा डॉ अजय कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच ओम प्रकाश, डीआरडीए डायरेक्टर चंदन चौहान, उप निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, सहायक समाहर्ता श्रेष्ठ अनुपम सहित सभी विभागों के नोडल एवं वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.