Breaking News

मुजफ्फरपुर : सिर्फ 2 हजार के लिए मां-बाप को मा’र डाला

मुजफ्फरपुर में एक कलयुगी बेटे ने सिर्फ 2 हजार के लिए अपने मां-बाप की हत्या कर दी। जेब खर्च के लिए परिजनों से पैसे की डिमांड कर रहा था। बुजुर्ग मां-बाप के पास पैसे नहीं थे। मना किया तो पिटाई करने लगा। फिर गैस सिलेंडर से कूचकर मार डाला। इस दौरान घर में मौजूद बच्चे चिल्लाने लगे तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। छोटे भाई की पत्नी (भाभो) पर नजर पड़ गई। उसकी भी हत्या करने के लिए दौड़ा। लेकिन, घर से भागकर महिला ने खुद की जान बचाई। पूरा मामला पारू थाना क्षेत्र के खुटाहीं गांव का है।

2 घंटे तक शव के पास बैठा रहा
शंभू सहनी और उसकी पत्नी शारदा देवी की हत्या के बाद आरोपी अजय शव के पास करीब दो घंटे तक बैठा रहा। आरोपी के मामा हरि सहनी ने बताया कि अजय को पढ़ाने के लिए काफी रुपया खर्च किया गया। उसे दिल्ली तक भेजा गया। घर में सबसे ज्यादा वही पढ़ा-लिखा है। तीन भाइयों में यह दूसरे नंबर पर था। एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। आरोपी अजय के अन्य दोनों भाई बाहर रहते हैं। बड़ा भाई पूरे परिवार के साथ कोलकाता में रहता है। छोटा भाई गोवा में जॉब करता है। उसकी पत्नी और बच्चे दादा-दादी के साथ रहते थे।

इसी सिलेंडर से मां-बाप की हत्या कर दिया आरोपी।

इसी सिलेंडर से मां-बाप की हत्या कर दिया आरोपी।

दिल्ली से लौटकर आया था
पूरे परिवार ने मिलकर आरोपी अजय को एकाउंट से ग्रेजुएशन कराया था। जबकि बड़ा भाई संजय सहनी मैट्रिक तक ही पढ़ा है। छोटा भाई विजय सहनी नन-मैट्रिक ही है। पूरे परिवार को आरोपी अजय से काफी उम्मीदें थी। घर वालों से पैसा लेकर तीन महीने पहले वह दिल्ली गया था। वहां सीए की पढ़ाई करने की बात परिजनों को बताया था। आरोपी के मामा हरिसहनी ने बताया कि दिल्ली से 22 हजार की डिमांड भी किया था। बुजुर्ग माता-पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अब उनके पास कुछ नहीं है देने को।

आरोपी के मामा हरि सहनी ने बताई अजय की पूरी कहानी।

आरोपी के मामा हरि सहनी ने बताई अजय की पूरी कहानी।

पैसों के लिए अक्सर लड़ाई करता था
फरवरी में आरोपी अजय दिल्ली से गांव आ गया था। इसके बाद अक्सर माता-पिता से पैसे की डिमांड कर रहा था। पिछले कई दिनों से 2 हजार मांग रहा था। शनिवार की सुबह भी उसने फिर से मांग की। 2 हजार रुपए नहीं मिलने पर मां-बाप की बेरहमी से हत्या कर दिया।

मानसिक रूप से है बीमार
वहीं, स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि अजय मानसिक रूप से बीमार है। उसका रांची के एक अस्पताल में इलाज भी हुआ था। हाल में वह इलाज करवाकर लौटा है। इसके बाद से हमेशा घरवालों से लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। सभी को हत्या करने की धमकी भी देता था। उसका कहना था कि संपत्ति बेचकर उसे उसके हिस्से का रुपये दे दिया जाए। माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं थे। वे लोग जान रहे थे कि पैसा लेकर वह बर्बाद कर देगा। उन्होंने संपत्ति बेचने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर भी वह काफी आक्रोशित था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.