Breaking News

बिहार : दो बेटियां AIU गेम में हुई शामिल, हरियाणा के लिए रवाना

शेखपुरा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के दो बालिका खिलाड़ी हरियाणा में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के लिए रवाना हुई। इसकी जानकारी देते हुए शेखपुरा ताइक्वांडो के महासचिव एवं (अंतर्राष्ट्रीय कोच) विश्वजित कुमार ने बताया कि अरविंद महिला कॉलेज पटना में शिक्षा ग्रहण कर रही शेखपुरा जिला की दो छात्रा प्रियदर्शनी कुमारी अंडर 57 किलोग्राम में श्रुति रंजन अंडर 67 किलोग्राम में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाएगी।

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन कुरुक्षेत्र हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 से 31 मार्च 2022 तक होना है। इस प्रतियोगिता में पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की ओर से कुल 6 लड़कियों में दो शेखपुरा जिला की ताइक्वांडो खिलाड़ी शामिल है।

जिले के इन दोनों प्रतिभावान बेटियां कुरुक्षेत्र हरियाणा में अपना परचम लहराने में कामयाब रहे, ऐसा आशीर्वाद देते हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन की अध्यक्ष एडवोकेट मनीषा कुमारी, प्रशिक्षक अमर कुमार, कुंदन कुमार, रवि सागर ने दिया।

इस अवसर पर सूर्यदेव कुमार, ट्रेजर रामाशंकर कुमार, खेल पदाधिकारी परिमल कुमार, JNV की शारीरिक शिक्षिका एन एच हेमलता JNV की प्रचार्या एवं कई खेल प्रेमियों बंटी कुमार किरण कुमारी खुशबू कुमारी रोहित कुमार अजय कुमार वहां पर उपस्थित कई खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर उनको विदा किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.