Breaking NewsInternational

सूर्य की हाई रेज्योलूशन की फोटो आई सामने

नई दिल्ली: अंतरिक्ष और उसमें मौजूद ग्रह-उपग्रह में रहस्यों का भंडार है. दुनिया भर वैज्ञानिक अंतरिक्ष को समझने और जानने के लिए सालों से रिसर्च कर रहे हैं. इस बीच वैज्ञानिकों को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है. वैज्ञानिकों ने सूर्य की एक फोटो (Sun Latest Photo) को कैप्चर किया है. वैज्ञानिकों द्वारा जो फोटो ली गई है वह सूर्य के बाहरी वातावरण कोरोना की है और यह अब तक सबसे हाई रेज्योलूशन वाली इमेज है.

जानकारी के अनुसार इस फोटो को यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) ने कैप्चर किया है. इस इजेंसी ने दो साल पहले जिस ऑर्बिटर को सूर्य में छिपे रहस्यों को जानने के लिए भेजा था उसने पिछली 7 मार्च को सूर्य की कुछ हैरान करने वाली फोटोज को कैप्चर किया. तस्वीरें एक्सट्रीम अल्ट्रावायलेट इमेजर ( Extreme Ultraviolet Imager-EUI) और स्पेक्ट्रा इमेजिंग ऑफ द कोरोनल एनवायरनमेंट (Spectra Imaging of the Coronal Environment) इंस्ट्रूमेंट द्वारा लीमैन-बीटा वेवलेंथ पर लीमैन-बीटा वेवलेंथ पर ली गई थीं, जो हाइड्रोजन गैस का उत्सर्जन करती है

एजेंसी के मुताबिक जब सोलर ऑर्बिटर ने फोटो को क्लिक किया तब वह पृथ्वी और सूर्य के बीच लगभग 7.5 करोड़ किलोमीटर दूरी पर स्थित था. बताया जा रहा है कि जो फोटो सामने आई है वह एक 4K अल्ट्रा एचडी टीवी स्क्रीन डिस्प्ले से कम से कम 10 गुना बेहतर है. सूर्य की यह हाई रेज्योलूशन फोटो में करीब 83 मिलियन पिक्सल हैं.

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक यह फोटो पिछले 50 सालों में सूर्य की अब तक की सबसे बेहतर फोटो है. एजेंसी के प्रमुख कैरोलिन हार्पर ने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान के लिए यह सोलर ऑर्बिटर काफी काम आया है और यह काफी अद्भुत भी है क्योंकि अब बुध की तुलना में सूर्य के और भी करीब है और यह तेजी से सौर वातारण की फोटो और डेटा को कलेक्ट कर रहा है.

बता दें कि इस फोटो के सामने आने के बाद अब वैज्ञानिकों को सूर्य को और करीब से समझने और उसमे में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी. ऑर्बिटर द्वारा भेजे जा रहे डेटा से वैज्ञानिक पता लगा सकेंगे कि आखिर सूर्य किस तरह से वातारण के मौसम में योगदान देता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.