बक्सर जिले के नुआंव गांव में मंदिर को नुक’सान पहुंचाने का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में स्थानीय काली मंदिर के अंदर असमाजिक तत्वों ने खू’ब उ’त्पात मचाया है। इस दौरान मंदिर के अंदर तो’ड़फो’ड़ के साथ सामानों में आग भी लगाई गई है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आ’क्रोश है। वहीं सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस द्वारा मामले की छा’नबीन की जा रही है। ग्रामीणों से शांति की अपील की गई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि सुबह जब गांव के लोग मंदिर में पूजा करने गए तो वहां का दृश्य देखकर चौंक गए। तो’ड़फो’ड़ और आगजनी से काली मंदिर को काफी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले भी कई बार मंदिर में चो’री की घट’नाएं हो चुकी हैं। लेकिन यह पहली बार हुआ है, जब मंदिर में किसी ने आग लगाकर उत्पात मचाया है।


मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। लेकिन घटना की मौखिक सूचना चौकीदार से मिली थी। मौके पर पुलिस टीम को भेज मामले की जानकारी ली गई है। ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। ऐसा कार्य करने वाला जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन में लगी हुई है।



Leave a Reply