Breaking News

अब बिहार में समान नागरिक संहिता लागू करने की मांग

उत्तराखंड कैबिनेट में सामान नागरिक संहिता का प्रस्ताव आने के बाद अब इसे बिहार में भी लाने की मांग तेज होने लगी है। BJP विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि उत्तराखंड सरकार का फैसला स्वागत योग्य है।इसे बिहार में भी लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह कानून किसी पार्टी का नहीं, बल्कि राष्ट्र का कानून है।

राजद ने किया विरोध
बचौल ने कहा कि इस कानून से सभी का भला होने वाला है, इसलिए इसको बिहार में भी लागू करने के लिए बिहार कैबिनेट में प्रस्‍ताव लाया जाना चाहिए। RJD ने BJP की इस मांग का विरोध किया है। RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह सरकार का नहीं, बल्कि RSS का एजेंडा लागू किया जा रहा है। सरकार सभी धर्मों को बांटकर राजनीति करना चाहती है।

कांग्रेस ने कहा- सरकार को अपना पक्ष रखना चाहिए
कांग्रेस ने भी इसका विरोध जताते हुए इसे वर्ष 2024 की तैयारी बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि BJP अपने इन मुद्दों के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बना रही है। उन्‍होंने कहा कि इस मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर अपनी बात रखनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.