Breaking News

मुजफ्फरपुर : भूतपूर्व CRPF योद्धाओं को किया गया सम्मानित

मुजफ्फररपुर शहर के झपहां स्थित CRPF कैंप में शुक्रवार को भूतपूर्व योद्धाओं को सम्मानित किया गया। उनकी देश के प्रति निःस्वार्थ सेवा और बलिदान के सम्मान में वेटरन्स डे मनाया गया। इस अवसर पर CRPF के पुलिस उप महानिरीक्षक राम कुमार द्वारा CRPF में पूर्व में अपनी सेवा दे चुके दिग्गज योद्धाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने वेटरन्स डे की महत्ता को बताया।

कहा कि जान की परवाह किये बिना देश की आनबान और शान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे बीच वे योद्धा आज मौजूद हैं। जिन्होंने देश की अखंडता, एकता और शांति कायम रखने में अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्हें सम्मान करने का गौरव हमें प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व योद्धाओं के कल्याण को देखना और समाज मे गरिमामयी सम्मान दिलाना न केवल हमारी जिम्मेदारी है, बल्कि नैतिक दायित्व का अभिन्न हिस्सा भी है। सम्मान समारोह के बाद मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। मौके पर ग्रुप केंद्र/कम्पोजिट अस्पताल मुजफ्फरपुर के वी.एस.जून, कमांडेंट, डॉ. जसविंदर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जी.के. झा, उप कमांडेंट और अमृत कुमार सहायक कमांडेंट समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.