Breaking News

मुजफ्फरपुर में हाद’सा, 2 की मौ’त, ट्रक के नीचे बाइक फंसने से 500 मीटर तक घसीटाए रहे तीन युवक

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र स्थित NH-57 बुधनगरा के समीप शुक्रवार को भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इसके दो युवक की मौके पर मौत हो गयी। वहीं तीसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बोचहां तुर्की ललबन्दा गांव के कमलेश कुमार (18) और सूरज कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं घायल दीपू ठाकुर सूरज का सगा भाई है और कमलेश रिश्ते में भतीजा लगता है। वह अस्पताल में भर्ती है। उसका एक पैर काटने की स्थिति आ गयी है। क्योंकि वह आग से झुलस गया था।

मृतक के परिजन बबलू कुमार ने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गायघाट के सरबदीपुर में फर्नीचर दुकान में काम करने जा रहे थे। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे फंसकर करीब 500 मीटर तक घसीटते रहे। जिससे कमलेश और सूरज की मौके पर मौत हो गयी।

इसी दौरान NH पर घसीटाने और टक्कर लगने के कारण बाइक का टंकी फूट गया। जिससे पेट्रोल गिरने लगा और आग लग गयी। दीपू इसमे बुरी तरह झुलस गया। उसका पैर जल गया। हालांकि उसकी जान बच गयी। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा। लेकिन, स्थानीय लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पर चालक और खलासी कूदकर भाग निकले। घटना से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। ट्रक में भी तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

मजदूरी कर पढाई करना चाहता था कमलेश

कमलेश के परिजन ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसका इंटर का रिजल्ट आया था। वह काफी गरीब परिवार से आता है। सेकेंड डिवीजन से उसने इंटर पास किया था। काफी खुश था। कहता था कि काम और मजदूरी करके पैसे कमाएगा। उसी से आगे ग्रेजुएशन की पढ़ाई करेगा। आज घर से खाना खाने के बाद निकला था। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई।

पहले दिन ही जा रहा था काम पर

सूरज के बहनोई बबलू कुमार ने बताया कि अक्सर कमलेश और दीपू ही काम करने जाते थे। आज पहले दिन सूरज ने भी काम पर जाने की बात कही। उसे घरवालों ने रोका भी। कहा कि आगे पढाई करो। फिर काम करना। लेकिन, पता नहीं उसके सिर पर काम करने का कौन सा नशा सवार था कि जबरन भाई के साथ बाइक पर बैठ गया। लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। वह काम पर नहीं पहुंच सका। हादसे में उसकी मौत हो गयी।

मेहनत मजदूरी करने वाला परिवार

सूरज के भाई भरत ठाकुर ने बताया कि सब मेहनत मजदूरी करने वाले परिवार हैं। पिता गौरी शंकर ठाकुर लोहार का काम करते हैं। चार बहन है। जिनकी शादी हो चुकी है। घर मे पिता के अलावा दीपू ठाकुर काम करते थे। उनकी शादी को साल भी नहीं पूरे हुए हैं। गांव में दो-दो जवान युवकों की मौत की खबर सुनकर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन का रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर, बोचहां थानेदार अरविंद प्रकाश ने बताया कि परिजन और घायल का बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। ट्रक नम्बर से इसके मालिक और चालक का पता किया जा रहा है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.