Breaking News

मुजफ्फरपुर में रेलवे की संपत्ति चोरी करने वाला गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के तुर्की स्टेशन से रेलवे की संपत्ति चोरी कर भाग रहे शातिर को RPF ने गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से ऑटो को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार शातिर की निशानदेही पर शहर के सिकंदरपुर ओपी के समीप छापेमारी कर RPF की टीम ने एक कबाड़ दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है। दोनों की पहचान कबाड़ दुकानदार सिकंदरपुर वार्ड नंबर 14 निवासी वीरेंद्र सहनी व दूसरा शातिर कुढ़नी थाना के सकरी सरैया निवासी सुनील कुमार है।

वहीं जब्त सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपये है। गिरफ्तार दोनों शातिरों से मुजफ्फरपुर RPF पोस्ट पर पूछताछ की गई है। मामले में RPF इंस्पेक्टर पीएस दुबे ने बताया कि एसआई सुजीत कुमार मिश्र, एसआई गोकुलेश पाठक समेत अन्य जवानों द्वारा तुर्की स्टेशन से रेल की संपत्ति चोरी करते हुए सुनील कुमार को पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी की पीडब्ल्यू आई स्टोर के पास से पकड़ा गया। उसके पास से ऑटो भी जब्त किया गया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथी राजा मंडल के साथ चोरी का माल टेंपो में लादकर सिकंदरपुर स्थित कबाड़ की दुकान में बेचा करते है। पूछताछ के आधार पर सिकंदरपुर ओपी पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर वीरेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो अदद रेल लाइन बरामद किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.