Breaking News

मुजफ्फरपुर : रुपए के लेन-देन में दोस्त की ह’त्या, म’र्डर के आरो’पी को पुलिस ने किया गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना की पुलिस ने म’र्डर के आ’रोपी को आर्म्स के साथ गि’रफ्तार किया। उसके साथ अन्य दो अ”पराधी भी पकड़े गए। ये तीनों औराई के बसौली में एक बगान में आप’राधिक घट’ना को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। गुप्त सूचना मिलने पर औराई थानेदार राजेश कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर रेड कर तीनों को दबोच लिया।

इनके पास से एक पिस्टल और गोली बरामद किया गया। पूछताछ करने पर इनलोगों ने लूटपाट की साजिश रचने की बात स्वीकार की। इनकी पहचान दीपक, अखिलेश और मिकी उर्फ मिकी माउस के रूप में हुई है। ये तीनों औराई और हथौड़ी के रहने वाले हैं। गहनता से जब पूछताछ की गई तो पता चला कि वर्ष 2020 में औराई के राजीव मर्डर केस में भी इनकी संलिप्तता थी। गिरफ्तार आरोपी दीपक उस कांड में संलिप्त था।

लेनदेन का था विवाद

उसने पूछताछ में बताया कि राजीव और अखिलेश के बीच रुपए लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। राजीव ने उसे अखिलेश की हत्या करने के लिए सुपारी दिया था। 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। 15 हजार एडवांस देने के बाद शेष रुपए काम होने के बाद देने की बात कही थी। लेकिन, दीपक ने ये बात अखिलेश को बता दिया। क्योंकि दीपक और अखिलेश दोस्त थे। ये बात राजीव को नहीं पता था। अब हत्या की बात पता लगने पर अखिलेश ने एक साजिश रची। उसने दीपक के साथ मिलकर राजीव का मर्डर करने का प्लान बनाया।

घर से बुलाकर मारी चार गोली

इसके बाद दीपक ने राजीव को कॉल कर उसके घर से बुलाया। फिर सुनसान जगह पर ले जाकर चार गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। औराई थानेदार ने बताया की उस घटना का भी पर्दाफाश हो गया है। अब उस कांड में कोई अपराधी नहीं बचा है। इन तीनों को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.