Breaking News

लालू यादव के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर तेजस्वी यादव चिंतित, कहा-इन्फेक्शन बहुत तेजी से बढ़ रहा है

चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार मामले में रांची में सजा भुगत रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को दिल्ली एम्स ने भर्ती कर लिया है. दरअसल इससे पहले ऐसे खबरे सामने आयी कि लालू यादव को दिल्ली AIIMS ने भर्ती करने से मना कर दिया है. कल यानि मंगलवार को लालू यादव को रिम्स ने बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया था. इस बीच तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है. उन्होंने लालू यादव की हेल्थ और दिल्ली AIIMS में भर्ती को लेकर जानकारी दी है.

तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू यादव का क्रिएटिनिन लेवल पहले 4.5 था जो काफी बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि जब लालू जी दिल्ली पहुंचे और उनका टेस्ट किया गया तो उनका क्रिएटिनिन लेवल 5.1 हो गया फिर दोबारा टेस्ट किया गया तो क्रिएटिनिन लेवल बढ़कर 5.9 हो गया यानि कि इन्फेक्शन तेजी से बढ़ा है. तेजस्वी ने कहा कि अभी लालू यादव दिल्ली एम्स में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है. साथ ही तेजस्वी यादव ने कहा कि हमलोगों की चिंता ये थी कि लालू यादव का रांची में क्रिएटिनिन लेवल 4.5 था जब तक दिल्ली पहुंचे 5.1 हो गया और दोबारा टेस्ट हुआ तो 5.9 हो गया यानि कि तेजी से इन्फेक्शन बढ़ा है. उसको लेकर अभी एम्स में उसका इलाज चल रहा है.

लालू यादव को दिल्ली AIIMS ने भर्ती कर लिया है. लालू यादव के साथ बेटी मीसा भारती, आरजेडी सांसद मनोज झा और संजय यादव भी मौजूद हैं. लालू यादव को दिल्ली एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है. डॉक्टर ने कहा है कि लालू यादव को भर्ती करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का इलाज रांची रिम्स में भी हो सकता है. मंगलवार को चाटर्ड विमान से लालू प्रसाद यादव को एम्स के लिए ले जाया गया था. रिम्स के मेडिकल बोर्ड ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए एम्स जाने की सलाह दी थी. जिसके बाद लालू प्रसाद को मंगलवार शाम लगभग छह बजे विशेष विमान से दिल्ली स्थित एम्स लाया गया.

बता दें कि रांची की सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने लालू प्रसाद को 5 साल की सजा सुनाई है. वहीं कोर्ट ने उन पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. 15 फरवरी को फैसला आने के बाद लालू यादव को बिरसा मुंडा होटवार जेल भेजा गया था. वहां पहुंचते ही डाक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की. तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया. लालू यादव रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती हैं. हाल ही में डोरंडा मामले में ED ने लालू यादव पर केस दर्ज किया है. इस मामले में पुराना केस टेकओवर कर ED ने नया मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.