BIHARBreaking NewsPATNASTATE

Bihar Board 10th Exam 2020: अंग्रेजी की परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए टिप्स, यहां पढ़ें…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) इंटर की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। वहीं मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा 2020 कार्यक्रम के अनुसार, बिहार बोर्ड 10वीं इंग्लिश का पेपर 20 फरवरी 2020 को होगा। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से शुरू होगी जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 01:45 बजे से शुरू होगी।आजकल हर क्षेत्र में इंग्लिश का महत्व बढ़ गया है। क्योंकि हर जगह इसका इस्तेमाल आधिकारिक भाषा के रूप में हो रहा है जिसकी अनदेखी नहीं की जा सकती। समय की मांग को देखते हुए आजकल प्रोफेशनल फील्ड में भाषा (अंग्रेजी) को एक बेंचमार्क तौर पर लिया जा रहा है। जिसकी इंग्लिश में पकड़ अच्छी होती है उसे रोजगार के अवसर भी ज्यादा आसानी से मिलते हैं।बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में अंग्रेजी का प्रश्नपत्र 100 अंकों का होता है, जिसमें ग्रामर और साहित्यिक पाठ्यक्रम से सवाल पूछे जाएंगे।

ऐसे में तैयारी के अंतिम क्षणों में किसी को भी नई चीजों को पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बल्कि उन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए जिन्हें आप पहले कवर कर चुके हैं। उन्हीं टॉपिक्स को रिवाइज करना चाहिए।


ऐसे में तैयारी के अंतिम क्षणों में किसी को भी नई चीजों को पढ़ने में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। बल्कि उन टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करना चाहिए जिन्हें आप पहले कवर कर चुके हैं। उन्हीं टॉपिक्स को रिवाइज करना चाहिए।इंग्लिश एक नंबर दिलाने वाला विषय है ऐसे में बिहार बोर्ड के किसी भी छात्र को 10वीं क्लास अंग्रेजी की टेक्स बुक्स पर जितना समय देना चाहिए उतना ही समय इंग्लिश ग्रामर पर भी देना चाहिए। बीएसईबी बिहार बोर्ड ने इसे 50 – 50 अंकों से दो पार्ट में बांटा हुआ है। ऐसे में परीक्षार्थियों को चाहिए कि वह निबंध लेखन, आवेदन लेखन व पत्र लेखन का भी भलीभांति अभ्यास कर लें। बिहार बोर्ड ग्रामर सेक्शन से भी प्रश्न पूछता है जिसमें सेंटेंस करेक्शन, डायरेक्ट और इंनडायरेक्ट नरेशन और एंटोनाइम्स और साइनोनाइम्स होते हैं।बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों को चाहिए कि वह क्यूश्चन बैंक खरीद लें और उनका अभ्यास करें। यदि आपको लगता है कि अभी भी आपके काफी समय है तो आप पिछले साल के प्रश्नपत्रों का अभ्यास कर सकते हैं। जिससे आपके लिखने की प्रक्टिस होगी और अच्छे नंबर दिलाने में मददगार होगा। एक बात और ध्यान रखें के बाजार में कई प्रकार के क्यूश्चन बैंक उपलब्ध हैं लेकिन छात्रों को बिहार बोर्ड की ओर से जारी किए गए मॉडल पेपर का ही अभ्यास करना चाहिए।अपने नोट्स को लगातार परीक्षा हो जाने तक रिवीजन करते रहें। इससे आपको अधिकतम नंबर पाने में सहायता मिलेगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.