Breaking News

बिहार में गर्मी तो’ड़ेगी 10 साल का रिकॉर्ड, आज 40 डिग्री के पार जाएगा दिन का तापमान

रविवार को सुबह से पारा का रुख डराने वाला है। जमुई जहां राज्य का सबसे गर्मी वाला क्षेत्र बना हुआ है। वहीं पटना का पारा सुबह ही 26 डिग्री पार चला गया है। पूर्वानुमान है कि आज राज्य में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो जाएगा। अब तक 10 साल में ऐसा पहली बार होगा जब राज्य का अधिकतम तापमान 20 मार्च को 40 डिग्री पार हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक दो तरह की हवा के प्रभाव के कारण मौसम में तेजी के साथ परिवर्तन दिखाई दे रहा है।

दक्षिणी और पश्चिमी हवा का प्रभाव

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा का प्रवाह सतह से 0.9 किलो मीटर पर हो रहा है। दक्षिण और दक्षिणी पश्चिमी हवा की रफ्तार 5 किलो मीटर प्रति घंटे की है, जबकि 1.5 किलो मीटर उपर पश्चिमी एवं उत्तरी पश्चिमी हवा का भी प्रवाह बना हुआ है। इसकी गति 8 से 10 किलाे मीटर प्रति घंटे की है। इन मौसमी कारकों के प्रभाव से राज्य में अगले 5 दिनों तक मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा और आसमान भी साफ होगा। दिन और रात के तापमान में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होगी। मौसमी प्रभाव के कारण आने वाले दिनों में गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा।

24 घंटे में आसमान से बरसी आग

मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में मौसम काफी गर्म हुआ है। इस दौरान पूरे राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। आसमान पूरी तरह से साफ रहा। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सहरसा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस जमुई में रिकार्ड किया गया, जबकि औसत अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री के बीच रहा। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का अधितम तापमान ऐसे ही बढ़ता जाएगा।

पटना में सुबह से ही उमस वाली गर्मी

रविवार को सुबह से ही पटना में उमस वाली गर्मी पड़ रही है। सुबह 7 बजे ही पारा 26 डिग्री के आस पास पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक इस गर्मी में चिपचिपाहट होगी। इसमें प्यास अधिक लगती है। ऐसे में लोगो को पानी को लेकर हमेशा गंभीर रहना चाहिए। पानी की कमी शरीर में नहीं हो इसका ध्यान रखना चाहिए। मौसम विभाग का कहना है कि दिन मतें पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। राज्य में जमुई का तापमान 39.9 डिग्री है, रविवार को पारा 40 पार होने का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.