Breaking News

शनिवार मार्च का अब तक का सबसे गर्मी भरा दिन, अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री

मार्च में इस बार मौसम ने अचानक करवट ले ली है। लोगों को गर्मी का अहसास अभी से ही होने लगा है। शनिवार को मार्च का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। शनिवार को भागलपुर का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि शनिवार को मार्च का सबसे गर्मी भरा दिन रहा है।

भागलपुर में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहा। लेकिन लोगों को आज और कल कुछ राहत मिलेगी। दो दिन तक आसमान में बादल छाये रह सकते हैं। तापमान में गिरवाट भी आएगी।

अंडमान में लो प्रेशर बनने के कारण मौसम में होगा बदलाव

शनिवार की तेज गर्मी से लोगों को रविवार और सोमवार को राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि दो दिन गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। इसका कारण अंडमान में लो प्रेशर का बनना है। इसके कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम थोड़ा क्लावडी रहेगा।

प्री-मानसून शुरू हो गया है, अगर हिटिंग बढ़िया हुई तो मानसून अच्छा रहेगा

मौसम वैज्ञानिक विरेंद्र झा ने बताया कि बिहार सहित नॉर्थ इंडिया में हिटिंग बढ़ गया है। इससे बिहार सहित इन इलाकों में मानसून अच्छा रहने की संभावना है। ऐसा मार्च में ही बिहार, यूपी, राजस्थान में तापमान बढ़ जाता है। इससे हिटिंग ज्यादा हुई है। यह अच्छे मानसून का का इशारा है।

आज और कल 38 डिग्री रहेगा तापमान, 22 को एक डिग्री का होगा इजाफा

मौसम विभाग की माने तो आज और कल मौसम का अधिकत तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 22 मार्च को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। 23 मार्च को यही तापमान रहेगा। 24 और 25 मार्च को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.