Breaking News

मुजफ्फरपुर में होली पर श’राबबंदी फेल! होलिका दहन की रात श’राब की खाली बोतलों के साथ चखना का स्टॉल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबंदी का माखौल उड़ाती एक तस्वीर मुजफ्फरपुर से सामने आई है। यहां होली को लेकर एक स्टॉल लगाई गई थी, जहां शराब की खाली बोतलें रखी गई थी। साथ में चखना के तौर पर भुजा भी रखा गया था। साथ ही पीछे पोस्टर पर बुरा न मानो होली है लिखा हुआ है। नीतीश भाई अमर रहे जैसी शब्द भी दिख रहा था।

स्टॉल को देख हर कोई हैरान

मुख्यमंत्री के शराबंदी का मुजफ्फरपुर में किस तरह से मजाक बनाया जा रहा है। यह तस्वीर शहर के गोला बांध रोड स्थित राम भजन साह मार्केट के वाणिज्य कॉलेज के सामने की तस्वीर है। यहां देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम था। वहां से 100 मीटर की दूरी पर ये स्टॉल लगाया गया था। हालांकि, स्टॉल के आस-पास कोई व्यक्ति नहीं था। आते-जाते लोग इस दृश्य को देख कर हैरान हो रहे थे।

पोस्टर पर मैसेज भी दिया गया है।

पोस्टर पर मैसेज भी दिया गया है।

पोस्टर के जरिए तंज

स्टॉल पर थर्मोकोल पर लिखा था बुरा ना मानो होली है,बुरा ना मानो होली है।अबकी होली में शराब फ्री। साथ ही नीतीश कुमार के शासन काल पर भी तंज कसा गया। यह भी लिखा था कि राज्य में देशी विदेशी सुबोधवा सब फ्री। साथ ही स्टॉल पर 20 से ज्यादा शराब की खाली बोतलें भी रखी गई थी। चखने के तौर पर भुजा भी रखा गया था। इसके साथ हो स्टॉल के दोनों ओर मानव कंकाल भी टंगा गया था।

जानकारी के मुताबिक वहा लालगंज के पूर्व विधायक और राजद के नेता केदारनाथ प्रसाद का घर है।और संभवत ये स्टॉल उनके द्वारा ही लगवाया गया हो सकता है। मुजफ्फरपुर से एक और तस्वीर सामने आई थी, जहां राजद के होली मिलन समारोह में शराबबंदी पर तंज कसते हुए एक गाना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गायक ये गाना रहा था कि नीतीश जी बिहार कहा तारे दारू भईल साफ हो।1200 में फूल मिले 600 में हाफ हो।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.