Breaking News

गायघाट में 366 बोतल बिदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फ़रार; होली पर्व को लेकर पुलिस की जबरदस्त कारवाई

गायघाट में 366 बोतल बिदेशी शराब बरामद, धंधेबाज फ़रार; होली पर्व को लेकर पुलिस की जबरदस्त कारवाई

Repoted by Deepak

मुजफ्फरपुर । बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन अवैध शराब का धंधा रुक नहीं रहा है।जिले में जहरीली शराब पीने से मौत मामला रूक नहीं रहा है। जिले में धड़ल्ले से शराब की तस्करी हो रही है। यहां गांव-गांव में शराब के धंधेबाज अड्डा जमाए बैठे हुए हैं।जगह-जगह खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है। शराब माफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि आम लोगों को तो छोड़िए, पुलिस वालों को भी नहीं बख्श रहे हैं। शराब के तस्कर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर देता हैं। सूबे में धड़ल्ले से शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस एवं उत्पाद विभाग का दावा है कि जो भी शराबबंदी कानून के खिलाफ काम करेगा उस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। हालांकि, कुछ दिनों से लगातार शराब मामलों में शराब जब्त करने के साथ शराबियों पर कार्रवाई हो रही है।इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कारवाई करते हुए गायघाट पुलिस टीम ने जारंग जनक सिंह टोला से 366 बोतल बिदेशी शराब बरामद की हैं। वहीं पुलिस को देखते ही धंधेबाज भागने में सफल हो गया। थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि फरार धंधेबाज के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताते चलें कि होली पर्व के मद्देनजर गायघाट पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब माफियायों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कारवाई करने में जुटी हुई है ।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.