Breaking News

मुजफ्फरपुर : लड़की के साथ आ’पत्तिजनक हालत में पकड़ाए शिक्षक, हंगा’मा

मुजफ्फरपुर जिले के मिठनपुरा थाना के हाथी चौक स्थित एक प्राइवेट स्कूल में जमकर हंगामा हुआ। काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। स्कूल के शिक्षक अभय कुमार को पकड़लिया गया। घटना की जानकारी पर हिन्दू संगठन से जुड़े कई कार्यकर्ता भी पहुंच गए। शिक्षक अभय पर एक लड़की के साथ कमरे में आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का आरोप था। इसे लेकर मोहल्ले के लोग काफी आक्रोशित थे। स्कूल बंद कर शिक्षक को वहां से भगाने की मांग कर रहे थे। स्थानीय महिला मीना देवी ने बताया कि मामला मंगलवार रात से ही चल रहा है। देर रात स्कूल के बच्चों ने आसपास के लोगों को जानकारी दी कि होस्टल में कोई चोर घुसा हुआ है। अंदर से आवाज भी सुनाई पड़ रही है और लाइट भी बंद है। यह सुनकर मोहल्लेवासी लाठी-डंडा लेकर धावा बोल दिए। इसी दौरान हॉस्टल के छात्रों ने एक कमरा खोलवाया। उसमे से शिक्षक अभय कुमार घबराए हुए हालत में निकले। अंदर में देखा तो एक लड़की भी थी। वह आपत्तिजनक हालत में थी और अपने कपड़े ठीक कर रही थी। शिक्षक ने बाहर निकलकर ताला बंद कर दिया और छात्रों को जाने को कहा। इसी दौरान काफी लोग पहुंच गए। लड़की को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने जमकर दोनों को गाली-गलौच दी। इसी बीच शिक्षक वहां से भाग निकला। मामला उस समय शांत हो गया था।

दोबारा जुटे लोगों ने किया विरोध

बुधवार को स्थानीय लोग जब पहुंचे तो मोहल्लेवासी भी जुट गए। जमकर हंगामा होने लगा। शिक्षक को बंधक बना लिया। हिन्दू संगठन वालों ने शिक्षक से पूछताछ की। उसने बताया कि वह लड़की उसकी भतीजी है। लड़की से पूछताछ की तो वह बार-बार अपना बयान बदल रही थी। शिक्षक भी टालमटोल जवाब दे रहा था। शिक्षक और उस लड़की को चेतावनी दी गयी और जल्द से जल्द यहां से हॉस्टल बंद करने को कहा गया। इसके बाद सभी वहां से चले गए।

शिक्षक ने कहा-आरोप बेबुनियाद

वहीं, शिक्षक अभय कुमार ने कहा कि इस तरह का कोई मामला नहीं है। लोग बेवजह उन्हें फंसा रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि आपके हॉस्टल और स्कूल के बच्चे भी आपको लड़की के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की बात बोल रहे हैं तो उन्होंने कोई ठोस जवाब नहीं दिया। उनपर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। कहा कि कमरे में कोई नहीं था और वे किसी लड़की को जानते नहीं हैं।

हॉस्टल में काम करती है लड़की

स्कूल के छात्रों ने बताया कि यहां पर नेत्रहाट और नवोदय की तैयारी कराई जाती है। वह लडक़ी हॉस्टल में काम करती है। यह मामला काफी दिनों से चल रहा है। रात को रंगेहाथ अभय सर को हमलोगों ने पकड़ लिया था। सर ने सभी छात्रों को भगा दिया। बाद में लड़की को बाहर निकाला था।

पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत

घटना की जानकारी मिलने पर काफी देर बाद मिठनपुरा पुलिस पहुंची। तबतक मामला शांत हो चुका था। थानेदार ने कहा कि किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। और लिखित आवेदन देने से भी इंकार कर दिया। घटना के सम्बंध में जानकारी ली जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.