पटना. बिहार विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के बीच पूरा विवाद अब खत्म हो गया है. मंगलवार की शाम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक (Nitish Cabinet Meeting) संपन्न होने के बाद एक बैठक विधानसभा परिसर की एनेक्सी में हुई. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, मंत्री विजय चौधरी के अलावा दूसरे मंत्री भी मौजूद
विधानसभा अध्यक्ष की बैठक सभा एनेक्सी में हुई. सभी मंत्रियों की मौजूदगी में यह बात स्पष्ट कर दिया गया कि मुख्यमंत्री के वक्तव्य को लेकर अगर कोई गलतफहमी है तो उसे दूर कर लिया जाए. यह कहा गया कि किसी को अपमानित करने के मकसद से कोई बात नहीं कही गई है. बैठक में एक-एक मुद्दे पर चर्चा की गई और सभी तरह के गतिरोध को आखिरकार खत्म मान लिया गया।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को पूरे दिन सदन में नहीं आये थे. वो विधानसभा स्थित अपने कक्ष में ही बैठे रहे. उधर, विपक्ष उन्हें सदन में बुलाने की मांग पर अड़ा रहा. सोमवार को सदन में हुए घटनाक्रम का हवाला देते हुए विपक्ष ने सदन की कार्यवाही नहीं चलने दी थी.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंगलवार को सदन से अनुपस्थित रहे थे. मुख्यमंत्री अपने दूसरे कार्यक्रमों में व्यस्त देखे गए लेकिन इसके बाद शाम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक विधानसभा अध्यक्ष की बैठक हुई, जिसके बाद सभी गतिरोध खत्म हो गये. इससे पहले विधानसभा में दूसरे दिन मंगलवार को विपक्ष के शोर-शराबे का सदन की कार्यवाही पर काफी असर देखने को मिला था.



Leave a Reply