Breaking News

बिहार : मक्के की खेत में चलती थी श’राब फैक्ट्री

मोतिहारी में उत्पाद पुलिस ने पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हथियाही गांव में मक्के की खेत में छापेमारी कर संचालित अवैध शराब शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। होली को रंगीन बनाने के लिए शराब तस्कर शराब की तस्करी के साथ खुद से ब्रांड के नकली मैन्युफैक्चरिंग कर रहे हैं।

मोतिहारी उत्पाद पुलिस को सूचना मिली कि पिपरा कोठी थाना क्षेत्र में हथियाही गांव के मक्के की खेत में डुप्लिकेट शराब फैक्ट्री संचालित हो रहा है। सूचना के बाद छापेमारी की गई। उक्त स्थल से भारी मात्रा में बोतल, ढक्कन हरियाणा निर्मित रैपर, फर्जी क्यूआर कोड, स्प्रिट एवं शराब बनाने का उपकरण सहित सैकड़ों लीटर तैयार किया हुआ डूप्लीकेट विदेशी की बोतलों को जब्त किया गया।

प्रभारी उत्पाद अधीक्षक सौरभ सुमन यादव ने बताया कि- होली को देखते हुए जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के हथियाही गांव में मक्के के खेत में संचालित अवैध शराब फैक्टरी का उद्भेदन किया है। छापेमारी टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार सिंह, इंस्पेक्टर अंकेश राज गौड़ के साथ दारोगा मनीष सर्राफ, कुंज बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में मक्के के खेतों में छापेमारी किया गया जिसमें जानलेवा स्प्रिट और सीलिंग मशीन के साथ अलग-अलग ब्रांडों के देशी शीशी, सीलिंग मशीन, विंडीज लाइम व ब्लू लाइम का नकली रैपर, क्यूआर कोड, दो बोतल कैरेमल, नकली ढक्कन, खाली शीशियां बरामद किया है और अभियान आगे तक चलते रहेगा ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.