
चांदी वायदा 11 रुपये उतरकर 45,960 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली गत दिवस के क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर अपरिवर्तित रहे।वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक बुलियन मार्केट में गुरुवार को सोना 288 रुपये चढ़कर 40498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं बुधवार को 10 ग्राम सोना 396 रुपया टू’टकर 40210 रुपये पर बंद हुआ था। गौरतलब है कि बुलियन सोना और चांदी है जिसे आधिकारिक तौर पर कम से कम 99.5 प्रतिशत शुद्ध माना जाता है और यह सिल्लियों या बार के रूप में होता है।सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं का व्यापार बुलियन मार्केट के जरिए ही होता है। सोने की खरीद दो तरह से की जाती है। आम लोग सर्राफा बाजार से सोने की खरीददारी करते हैं। वहीं कारोबारी लोग वायदा बाजार के जरिए सोने की खरीददारी करते हैं। बुलियन मार्केट वह जगह होती है जहां सोने-चांदी का व्यापार वायदा बाजार (फ्यूचर मार्केट) के जरिए होता है।
विश्लेषकों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों के न:कारात्मक रुख से सोने के भाव में गि’रावट आई।

विश्लेषकों के अनुसार मुख्य रूप से वैश्विक बाजारों के न:कारात्मक रुख से सोने के भाव में गि’रावट आई।बुधवार 5 फरवरी 2020 को दिल्ली में सोना 396 रुपये गि’रा था। सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने का मूल्य 40,871 रहा जबकि मंगलवार को यह 41,267 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं चांदी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को 179 रुपये गि’रकर 46,881 प्रति किलोग्राम रही। जहां तक सोने के दाम में गिरावट की बात करें तो पिछले 2 दिन में 10 ग्राम सोना 784 रुपये तक सस्ता हो चुका था, गुरुवार को एक बार फिर सोने के दाम में तेजी देखने को मिली।



Leave a Reply