Breaking News

बिहार का मिर्ची वाला रसगुल्ला, हरी मिर्च के रस के साथ पकाकर होता है तैयार

रोसोगुल्ला बोसोन मीठा…यह आपने खूब सुना होगा। रसगुल्ले पर देश में बड़े विवाद हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल सरकार और ओडिशा सरकार के बीच काफी बयानबाजी हुई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तो रसगुल्ला के हक के सवाल पर ट्वीट तक कर दिया था। आज हम आपको पटना के मिर्ची रसगुल्ले के बारे में बताने जा रहे हैं। यह पटना के आशियाना मोड़ पर चटकारा रेस्टोरेंट में मिलता है।

इसे ग्रीन चिली कलर के रस में पकाया जाता है। रसगुल्ले के साथ आपको ग्रीन चिली भी मिलेगी। मिर्च भी शिमला वाली नहीं, बल्कि बिहार वाली। तीखी मिर्ची। हमने इस रसगुल्ले को खुद भी टेस्ट किया और रेस्टोरेंट के मालिक दीपक चौरसिया बात भी की।

रसगुल्ला के साथ आपको दी जाती है हरी मिर्च।

रसगुल्ला के साथ आपको दी जाती है हरी मिर्च।

मूल स्वाद को बिगाड़ देंगे क्या? इसका जवाब सुनिए
मिर्ची रसगुल्ला के पीछे के कॉन्सेप्ट के बारे में दीपक चौरसिया बताते हैं कि एक दिन मैं और मिठाई के कारीगर बैठे हुए थे, तब इस पर चर्चा चल रही थी। रोज मिठाई, सादा मिठाई, गुड़ मिठाई बना रहे हैं तो क्यों नहीं मिर्ची रसगुल्ला बनाया जाए। वे इसे एक सप्ताह से बना रहे हैं। कस्टमर, खासकर टीनेजर्स को मिर्ची रसगुल्ला काफी पसंद आ रहा है। टीनेजर्स को हमेशा बदलाव पसंद है, इसलिए वे इसे सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं।

रसगुल्ले का मीठा फ्लेवर ही आपने बदल कर रख दिया है, तो उसके मूल गुण के बदल जाने का खतरा नहीं है क्या?
इस सवाल के जवाब में दीपक कहते हैं कि रसगुल्ले का मूल गुण उसकी मिठास है, वह इसमें है। मिठास के साथ-साथ थोड़ा ‘तीखापन’ भी इसमें आ गया है। यह चटपटा स्वाद है। रसगुल्ला का स्वाद हमने लिया तो पता चला कि इसमें ग्रीन मिर्च का फ्लेवर है तीखा वाला, पीछे से मीठा स्वाद भी मिलता है चीनी के रस वाला।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.