Breaking News

CWC की बैठक कल, सोनिया, राहुल और प्रियंका दे सकते हैं इस्तीफा: सूत्र

नई दिल्ली. पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके बेटे और वायनाड से सांसद राहुल गांधी व बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व किया था… के रविवार को होने वाली कांग्रेस कार्य समिति या सीडब्ल्यूसी की बैठक में अपना इस्तीफा देने की उम्मीद है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि वफादारों से भरे सीडब्ल्यूसी सदस्य क्या फैसला लेते हैं. एनडीटीवी के मुताबिक यह पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी और उनके बेटे पद छोड़ने की पेशकश कर रहे हैं. दरअसल, हालिया विधानसभा चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करने के बाद कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक रविवार को होगी जिसमें हार के कारणों की समीक्षा और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

पांचों राज्य में कांग्रेस का हार का सामना करना पड़ा
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार शाम चार बजे सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई है. कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई सीडब्ल्यूसी की बैठक ऐसे समय होने जा रही है जब कांग्रेस ने पंजाब में सत्ता गंवा दी और उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी उसे करारी हार का सामना करना पड़ा है.

11 मार्च को पार्टी के ‘जी 23’ नेताओं ने की थी बैठक
इन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने भी शुक्रवार को बैठक की जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई. राज्यसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी शामिल हुए.

CWC मीटिंग में उठ सकता है संगठन में जरूरी बदलाव का मुद्दा
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति में शामिल ‘जी 23′ के नेता सीडब्ल्यूसी की बैठक में चुनावी हार का मुद्दा और पार्टी संगठन में जरूरी बदलाव और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपनी पुरानी मांग उठा सकते हैं। ‘जी 23’ समूह प्रमुख सदस्य गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा कांग्रेस कार्य समिति में शामिल हैं. 

कांग्रेस के ‘जी 23’ समूह में शामिल नेताओं ने अगस्त, 2020 में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस में सक्रिय अध्यक्ष और संगठन में आमूल-चूल परिवर्तन की मांग की थी. इस समूह के दो नेता जितिन प्रसाद और योगानंद शास्त्री अब कांग्रेस छोड़ चुके हैं.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.