राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन से नाता तो”ड़कर एनडीए का दामन थामने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पलटूराम कहा था। अब उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने नीतीश कुमार का नया नामकरण किया है और कहा है कि वो नीतीश कुमार नहीं, नीतीश कुमारी हैं। इसके साथ ही तेजप्रताप ने सीएए, एनआरसी को लेकर भी जमकर ह’मला बोला।तेज प्रताप ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुशील मोदी के खि’लाफ बे’तुका बयान देते हुए उन्हें नीतीश कुमारी और सुशील कुमारी कहा। इसके साथ ही तेज प्रताप ने भाजपा और जदयू नेताओं को सामने आकर सियासी ल’ड़ाई ल’ड़ने की भी चु’नौती दी। उन्होंने कहा कि अगर हि’म्मत है तो मैदान में आकर ल’ड़ो।

घर में चूड़ियां पहनकर बात मत करो।महुआ विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कटा’क्ष करते हुए कहा कि उन्होंने तो मेरे पिता लालू यादव को धो’खा दिया। पहले कहा कि हम बूढे हो चले हैं और अब सत्ता तो बच्चों को संभालना चाहिए। लेकिन, जैसे ही वो देखे कि लालू का दोनों बेटा आगे बढ रहा है, उन्होंने हाथ ही खींच लिया और फिरका”परस्त ताकतों के साथ सा’जिश रचकर झूठे मु’कदमे में लालू को फंसा कर जेल भिजवाया है।तेजप्रताप ने कहा कि अगर आज लालू यादव जेल से बाहर होते तो किसी की मजाल नहीं थी कि देश में लोकतंत्र और संविधान वि’रोधी एनआरसी सीएए और एनपीआर लागू करवाता। यहां तो लोगों ने कहा कि हम इसका वि’रोध करते हैं और संसद में जाकर हां में हां मिला दिया। लालू बाहर होते तो ग’र्दा उ’ड़ा देते।

जनता इस बार इन सबको धू’ल च’टाएगी
बता दें कि तेजप्रताप यादव बुधवार को मसौढ़ी के मलकाना मोहल्ला में संविधान बचाओं मोर्चा द्वारा आयोजित अ’निश्चतकालीन धर’नास्थल पर बुधवार की रात एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि केंद्र की सरकार जाति और धर्म की राजनीति करते है। केंद्र की मोदी सरकार और बिहार की नीतीश सरकार का चेहरा अब बे’नकाब हो चुका है। आगामी चुना’व में वोट के चो’ट से जनता अब इन सबको धूल च’टायेगी। तेजप्रताप यादव ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और बिहार के स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय पर भी ह’मला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में अ’पराध चरम पर है। रोज ह’त्या-ब’लात्कार, अप’हरण की वा’रदातें हो रही हैं और सरकार चुपचाप है।



Leave a Reply