Breaking News

HPCL ने वैकेंसी निकाली है, 18 अप्रैल तक अप्लाई, जानें…

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने 25 पदों पर भर्तियां निकाली है। इसमें चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर और सीनियर ऑफिसर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए 50 साल तक की उम्र के उम्मीदवार HPCLकी ऑफिशियल वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर 18 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • चीफ मैनेजर/डिप्‍टी जनरल मैनेजर- इंजन :01
  • चीफ मैनेजर/डिप्‍टी जनरल मैनेजर- कोरोजन रिसर्च : 01
  • चीफ मैनेजर/डिप्‍टी जनरल मैनेजर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
  • चीफ मैनेजर/डिप्‍टी जनरल मैनेजर एनालिटिक्‍स : 02
  • अस‍िस्‍टेंट मैनेजर/मैनेजर- पेट्रोकेमिकल एंड पोलीमर : 03
  • अस‍िस्‍टेंट मैनेजर/मैनेजर- इंजन : 01
  • अस‍िस्‍टेंट मैनेजर/मैनेजर- नोवल सेपरेशन : 02
  • अस‍िस्‍टेंट मैनेजर/मैनेजर- कैटलिस्‍ट स्‍केल अप : 02
  • सीनियर ऑफिसर- पेट्रोकेमिकल्‍स एंड पोलीमर : 03
  • सीनियर ऑफिसर इंजन : 03
  • सीनियर ऑफिसर- बैटरी रिसर्च : 01
  • सीनियर ऑफिसर- नोवल सेपरेशन: 02
  • सीनियर ऑफिसर- रसिद अपग्रेडेशन: 01
  • सीनियर ऑफिसर- क्रूड एंड फ्यूल रिसर्च : 01
  • सीनियर ऑफिसर-एनालिटिक्‍स : 01

सैलरी

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन में 25 पदों के लिए निकली भर्ती में सिलेक्शन होने पर हर महीने 60,000 से लेकर 2,80,000 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी।

योग्यता और आयु सीमा

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में चीफ मैनेजर/डिप्टी जनरल मैनेजर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों के पास सम्बन्धित क्षेत्र का 12/15 वर्ष का अनुभव भी जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45/50 वर्ष है।

इसी प्रकार, असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए वैकेंसी से सम्बन्धित ट्रेड में एमई/एमटेक/पीएचडी के साथ 1/3/5 वर्ष का अनुभव जरूरी है। इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 33 से 36 वर्ष वर्ष तक है। वहीं, सीनियर ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवारों को एमई/एमटेक/पीएचडी किया होना चाहिए। इन पदों के लिए उम्र 27/32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.