बिहार सरकार ने इसकी घोषणा विधान सभा में कर दी कि सातवें चरण मे 50 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इसकी घोषणा की। 50 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। यह जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राथमिक शिक्षकों के 41 हजार पद भरे जा चुके हैं। नए साल में हेडमास्टर बहाल हो जाएंगे
यहां स्पष्ट करते हुए बता दें कि सरकार प्राथमिक स्कूल, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक की बहाली के साथ ही हेड मास्टर की भी बहाली कर रही है। इसे अलग-अलग करके देखें तो प्राथमिक शिक्षकों के 50 हजार पदों, माध्यमिक शिक्षकों के 40665, उच्च माध्यमिक के 47896 पदों पर बहाली होगी। यह आंकड़ा इसलिए बढ़ भी सकता है कि 2011 में बच्चों के अनुपात के अनुसार ये रिक्तियां हैं। इसके अलावा प्राथमिक स्कूलों में 40518 प्रधान शिक्षक और हाईस्कालों में 6421 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति सरकार करने जा रही है। प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति के लिए BPSC ने वेकेंसी निकाल भी दी है। इसके लिए 18 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि एक वर्ष के अंदर सरकार सभी प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रधान शिक्षक व प्रधानाध्यापक की नियुक्ति कर लेगी। शिक्षा के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए इस साल बड़ा अवसर सरकार देने जा रही है।

सातवें चरण की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव तय
सरकार सातवें चरण की शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया में बदलाव ला सकती है। शिक्षकों की सातवें चरण की वेकेंसी के सेंट्रलाइज होने की पूरी उम्मीद है। शिक्षा मंत्री ने एसटीईटी को लेकर भी स्थिति एक बार फिर स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पात्रता परीक्षा है और जिन लोगों ने यह परीक्षा पास कर ली है वे अगले चरण की नियुक्ति में आवेदन कर सकते हैं। मेरिट में आने पर उनकी नियुक्ति होगी।



Leave a Reply