Breaking News

यूपी में भाजपा की जीत के बाद कई शहरों में निकली बुलडोजर रैली

5 में से 4 राज्यों में ‌बीजीपी की पूर्ण बहुमत और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। यूपी में योगी की वापसी पर जगह-जगह जश्न का माहौल है। गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर समेत कई शहरों में बाबा की जीत पर लोगों ने बुलडोजर रैली निकाली। सेल्फी विवाद में घिरने वाली कानपुर की मेयर प्रमिला पांडे ने भी बुलडोजर पर सवार होकर भाजपा की जीत का जश्न मनाया। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी के समर्थक झाड़ू लहराते हुए जमकर नाचे।

आइए डालते हैं एक नजर निर्णायक दिन के बेहतरीन मोमेंट्स पर..

कानपुर की मेयर ने बुलडोजर पर सवार होकर मनाया जश्न

कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने बुलडोजर पर सवार होकर जीत का जश्न मनाया। यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान प्रमिला ने भाजपा को वोट देते हुए सेल्फी क्लिक की थी। इस सेल्फी को शेयर कर प्रमिला ने भाजपा को वोट देने की अपील की थी। इसे लेकर जमकर बवाल मचा था।

आप समर्थकों का झाड़ू डांस

पंजाब में आम आदमी पार्टी की क्लीन स्वीप पर आप समर्थकों ने जमकर भंगड़ा किया। पार्टी कार्यकर्ता भगवंत मान के घर के बाहर झाड़ू लहराकर नाचते हुए नजर आए।

यूपी में भाजपा ने आज ही मनाई होली

भाजपा समर्थकों का नारा ‘फिर एक बार योगी सरकार’ सच साबित हुआ। यूपी में भाजपा 250 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इस दौरान यूपी के अलग-अलग शहरों में भाजपा समर्थक एक हफ्ते पहले ही जीत के जश्न में होली मनाते हुए नजर आए।

योगी के रूप में बुलडोजर के साथ दिखी डेढ़ साल की बच्ची

लखनऊ में डेढ़ साल की बच्ची प्रियंका मौर्या योगी के रूप में बुलडोजर के साथ जश्न मनाते दिखी। प्रियंका के पिता ने कहा- यह छोटी योगी बड़े योगी जी की समर्थक है। टीवी पर योगी जी को देखकर खुशी से ताली बजाती है।

वहीं, यूपी में योगी की वापसी पर ढेरों समर्थक बुलडोजर पर सवार होकर लखनऊ के भाजपा कार्यालय पहुंचे। यूपी से भास्कर की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए जश्न का माहौल…

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.