जन गण मन यात्रा के पांचवें दिन बुधवार को सुपौल के सिसौनी कैंप पहुंचे जेएनयू के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने सीएए, एनआरसी, एनपीआर के विरोध में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. जहां उन्होंने मोदी सरकार पर जम कर ह’मला बोला. श्री कुमार ने कहा कि यह ल’ड़ाई भारत के सभी लोगों को ल’ड़ना होगा. यह यात्रा सिर्फ मेरी नहीं है. 30 जनवरी को बापू जी के धाम से यह यात्रा शुरू हुई थी, जो 29 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में समाप्त होगी. जहां बिहार सरकार से अपील की जायेगी कि वह सूबे में सीएए व एनआरसी लागू नहीं करें और अगर सरकार नहीं मानी तो सरकार के खि’लाफ गांधी जी की तरह सविनय अवज्ञा आंदो’लन प्रारंभ किया जायेगा.

उन्होंने गांधी मैदान में बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने की अपील की.कन्हैया कुमार ने कहा कि मोदी सरकार देश को गु’मराह कर रही है. धर्म के नाम पर बांट रही है. अपनी रोटी सेंकने के लिये सीएए व एनआरसी जैसे कानून ला रही है. कहा कि इस देश के लोग किसी को नागरिकता देने के खि’लाफ नहीं है. बल्कि उस साजिश के खि’लाफ है, जिसके माध्यम से सरकार उनकी नागरिकता छीनना चाहती है. कहा कि मोदी सरकार अंग्रेजों की तरह फू”ट डालो की राजनीति कर रही है.

जिस तरह से अंग्रेजों को भगाया गया, उसी प्रकार केंद्र की भाजपा सरकार को भगाना है. राजद विधायक यदुवंश कुमार यादव, पूर्व विधायक मो शकील अहमद, अररिया के मो सिवतेन अहमद ने भी सभा को संबोधित किया. इस मौके पर मो सागीर आलम, नरेश मिश्रा, अरसद हुसैन, मो बड़कत अली सहित अन्य लोग मौजूद थे.



Leave a Reply