Breaking News

बिहार : OMG बीच बाजार में निकला 7 फीट का कोबरा

VTR (वाल्मिकी टाइगर रिजर्व) के चीऊटाहां वन क्षेत्र में शनिवार को वन कर्मियों ने चीऊटाहां बाजार से एक विशाल किंग कोबरा का रेस्क्यू किया गया। जहरीले सांप को देखकर अफरातफरी मच गई। जब एक विषैला गेहुअन सांप निकला और इधर-उधर भागने लगा। लोग सांप को देख कर दहशत में आ गए। चीऊटाहां वन क्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के साथ तापमान बढ़ोतरी के कारण वन्यजीव बिलों से बाहर निकलना शुरू हाे गए हैं।

चीऊटाहां बजार से ग्रामीण की सूचना पर वनरंक्षी शिवचंद्र कुमार के नेतृत्व में वनकर्मीयो कि टीम को घटना स्थल पर भेजा गया। जहां से एक कोबरा सांप को वन कर्मियों को टीम ने सांप को रेस्क्यू किया। जिसको सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया यह सांप लगभग सात फीट का था।

गर्मी के दिनों में निकलता है सांप
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व सांप की कई सारी प्रजातियां मिलती हैं। बरसात के दिनों में नदी के बाढ़ के साथ सांप रिहायशी इलाके में आ जाते हैं। जैसे ही गर्मी का मौसम आता है। साप बाहर निकलने लगते हैं। कई दफा लोग इसके शिकार हो जाते हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.