Breaking News

बिहार के DGP सिंघल औंधे मुंह गिरे, 50 मीटर की दौड़ में आगे निकलने की होड़ में गिर पड़े

बिहार के DGP एसके सिंघल 50 मीटर की दौड़ में मुंह के बल गिर गए। ग्राउंड में पीछे चल रहे IPS अफसरों ने उन्हें उठाया। उनकी नाक और चेहरे पर चोट लगी है। मौके पर ही फर्स्ट एड कराया गया। उसके बाद वह बीच कार्यक्रम से निकल गए।

घटना 26 फरवरी की है। इसका वीडियो अब सामने आया है। पटना के BMP (बिहार मिलिट्री पुलिस) ग्राउंड में पुलिस सप्ताह के समापन समारोह के दिन 50 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें सिर्फ IPS अफसरों को दौड़ना था। DGP हौसला अफजाई के लिए दौड़ में शामिल हुए थे। सबसे आगे निकलने की होड़ में वे तेज दौड़ने लगे। इसी चक्कर में वह औंधे मुंह गिर पड़े।

दौड़ में अचानक लड़खड़ा गए DGP।

दौड़ में अचानक लड़खड़ा गए DGP।

10 मीटर रह गई थी फीनिशिंग लाइन
सभी IPS अधिकारी इस बात से खुश थे कि उनके कप्तान उनके साथ दौड़ लगा रहे थे। 50 मीटर की इस दौड़ में महज 10 कदम ही रह गया था। तभी DGP लड़खड़ाकर गिर पड़े। हालांकि, उसके बाद भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.