Breaking News

मुकेश सहनी ने JDU प्रत्याशी के समर्थन में किया प्रचार, कहा-गांव में सब जगह फोन कीजिए सहनी जी भी आए थे

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की लड़ाई चरम पर पहुंच गई है. अब तक छह चरण की वोटिंग हो चुकी है. आज शनिवार की शाम सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा. आज VIP सुप्रीमो और बिहार सरकार में मंत्री मुकेश सहनी ने यूपी में जदयू के उम्मीदवार पूर्व सांसद धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) के समर्थन में प्रचार किया. और जदयू के उम्मीदवार को जिताने की अपील है.

मुकेश सहनी शनिवार को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए जौनपुर जिले की मल्हनी सीट से जदयू के उम्मीदवार पूर्व सांसद धनंजय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया. और जदयू उम्मीदवार को लोगों से जिताने की अपील की. मुकेश सहनी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विश्वास के साथ कहता हूं कि यूपी में जो सरकार बनेगी मजबूती से धनंजय जी हो या हमारे VIP पार्टी के प्रत्याशी सरकार को बताएंगे कि समाज में ये-ये समस्या है. इसको दूर कीजिए.

उत्तर प्रदेश में चुनावी सभा में मुकेश सहनी ने कहा कि हमको भी पता है कि आपका नेता कितना जिगर वाला है. अपने नेता को मजबूती से जिताने का काम कीजिए हमें भी लग रहा है कि धनंजय जी जीतेंगे तो समाज का हर तबका आगे बढ़ेगा. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि गांव में एक-एक जगह फोन कीजिए और बताइए कि सहनी जी भी आए थे और धनंजय के लिए संदेश देकर गए कि मजबूती से इसको जिताइये.

मुकेश सहनी ने ट्वीट कर लिखा है कि जौनपुर जनपद के मल्हनी विधानसभा में जदयू प्रत्याशी धनंजय सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया तथा जनता से धनजय सिंह जी के पक्ष में मतदान करने का अपील किया. बता दें कि यूपी चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी और जदयू बीजेपी से अलग चुनाव लड़ रही है. बीजेपी और जदयू के बीच कई दौर के बातचीत के बाद बाद सहमति नहीं बन पाई और आखिर में जदयू ने अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया. वहीं मुकेश सहनी भी यूपी में अलग चुनाव लड़ रहे हैं.

बतातें चलें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब तक छह चरण की वोटिंग हो चुकी है. आज शनिवार की शाम सातवें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा. 10 मार्च को नतीजे आएंगे. चुनाव प्रचार में पीएम मोदी, अखिलेश यादव, सीएम योगी, अमित शाह, प्रियंका गांधी और मायावती समेत कई सियासी दिग्गज अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.