Breaking News

मुजफ्फरपुर : चार दिनों में खत्म हाे जाएगी अब रात की भी ठंड, दिन व रात के तापमान में तेजी से हाेगी बढ़ोतरी

पछुआ हवा चलने और धूप निकलने से तापमान में बढ़ोतरी हाे रही है। पिछले दाे दिनों से दिन-रात के तापमान में उछाल आया है। तापमान में वृद्धि के साथ पूरे क्षेत्र में गर्मी की दस्तक शुरू हाे गई है। 48 घंटे में दोपहर का तापमान 1.6 डिग्री ताे अहले सुबह का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस चढ़ा है। इससे लाेग अब गर्म कपड़े उतारकर टीशर्ट पहनने लगे हैं। मौसम विभाग ने सुबह-शाम गुलाबी ठंड की संभावना जताई है। अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं, न्यूनतम पारा 15 से 17 डिग्री तक पहुंच सकता है।

तापमान में उछाल… अब गर्म कपड़े उतार कर टी-शर्ट पहनने लगे लोग
शुक्रवार काे दिन का तापमान एक डिग्री वृद्धि के साथ 28.5 डिग्री ताे रात का तापमान 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 13.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में बसंत के मौसम में गर्मी के शुरू हाे जाने की संभावना जताई है। दिन-रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हाेने से लाेग अब दोपहर में पंखा चलाने काे मजबूर हाेंगे।

आगे क्या… पछुआ हवा चलने के कारण ठंड में तेजी से कमी आने की है संभावना
पूसा कृषि मौसम परामर्शी सेवा के नाेडल अधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने अगले चार दिनों तक आसमान साफ रहने तथा मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। आगे 10 से 15 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा के चलने से ठंड में तेजी से कमी आने की संभावना है। अगले चार दिनों में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री ताे रात के तापमान में चार डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। उत्तर बिहार के तापमान में अभी लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.