BIHARBreaking NewsPATNASTATE

बिहार में पोस्टर वॉ’र जारी: पोस्टर में RJD ने CM नीतीश-सुशील मोदी को कहा- ‘कुर्सी के प्यारे, बिहार के ह’त्यारे’

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और जेडीयू (JDU) के बीच पोस्टर वॉर (Poster War) जारी है। पिछले दिनों नीतीश (Nitish) सरकार को ट्रबल इंजन और लू’ट एक्सप्रेस बताने के बाद राजद ने एक बार फिर नया पोस्टर जारी किया है, जिसे राजधानी पटना की सड़कों पर लगाया गया है। इन पोस्टरों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को ‘कुर्सी के प्यारे’ और ‘बिहार के ह’त्यारे’ बताया गया है। नए जारी किए गए पोस्टर में सीएम नीतीश कुमार पर नि’शाना साधते हुए एक कविता लिखी हुई है और इसके साथ ही एक तरफ कुर्सी से बं’धे नीतीश कुमार का कार्टून बनाकर नीचे डू’बता हुआ बिहार दिखाया गया है।

इससे पहले भी राजद ने नीतीश सरकार पर हम’ला बोलते हुए कई पोस्टर लगवाए थे, जिसमें नीतीश कुमार और सुशील मोदी की तस्वीरों के साथ लूट एक्सप्रेस और झू’ठ एक्सप्रेस लिखा गया था। राजद द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों में एक तरफ नीतीश कुमार की तस्वीर लगी थी, तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेता सुशील कुमार मोदी की फोटो लगी हुई थी। दोनों नेताओं की तस्वीरों को ट्रेन के इंजन में चिपकाया गया था और नीतीश को पोस्टर में लू’ट एक्सप्रेस कहा गया था तो सुशील मोदी को झूठ एक्सप्रेस बताया गया था। पोस्टर के ऊपरी हिस्से में लिखा था बिहार को ब’र्बाद करने वाला ट्रबल इंजन।

इससे पहले जदयू ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद को लेकर पोस्टर लगाया था। पोस्टर में एक ट्रेन को चित्रित कर लालू की एक तस्वीर बनाई गई। ट्रेन को ‘क’रप्शन मेल’ बताया गया, जबकि लालू की तस्वीर में उनके हाथ में ‘अप”राध गाथा’ की पुस्तिका दिख रही थी। इस पोस्टर पर बनी ट्रेन पर लिखा है ‘पटना से हो’टवार’ और उसके आगे ‘क’रप्शन एक्सप्रेस’ और स्वार्थी भी लिखा हुआ था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.