बेतिया में कलयुगी बेटे ने अपनी मां की ही जमकर पिटाई कर दी। बेटे ने जमीन के लिए मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया है। पिटाई में पीड़ित मां के सिर और हाथ में चोट आई है। पीड़ित महिला बुरी तरह घायल हो गई है। इसका इलाज बेतिया के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पूरा मामला बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर बैरागी गांव का है।
यहां बुधवार के दिन शराबी बेटे ने जमीन के लिए अपनी मां की जमकर पिटाई कर अधमरा कर दिया है। घायल महिला का इलाज बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। यहां डॉक्टरों ने बताया कि महिला की स्थिति अभी ठीक है। महिला के सिर और हाथ में चोट आई है। वहीं, पीड़ित महिला तारा देवी ने बताया कि मेरे दो बेटे हैं। एक का नाम संजीव कुमार है तो दूसरा का सोनू। कुमार सोनू कुछ नहीं बोलता है। लेकिन संजीव हमेशा हमें मारता पीटता रहता है।
बुधवार के दिन संजीव शराब के नशे में आकर हमें मारने पीटने लगा और बोलने लगा कि 5 कट्ठा जो जमीन तुम्हारे पास है। मुझे चल कर लिख दो जब मैं इसका विरोध की तो मुझे मार पीट कर अधमरा कर दिया है। मेरे पति का सावन महीने में इसी साल देहांत हो गया है। इसके बाद से हमेशा मुझे संजीव मारता पीटता रहता है।
2 दिनों से मैं हॉस्पिटल में इलाजरत हूं लेकिन दोनों में कोई बेटा मेरा हाल जानने तक नहीं आया है। वही, इस संबंध में हॉस्पिटल नाका थाना प्रभारी श्याम बहादुर प्रसाद ने बताया कि महिला का इलाज चल रहा है। जल्द ही फर्द बयान दर्ज कर कार्रवाई हेतु संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा।




Leave a Reply