Breaking News

24 घंटे में 52 स्टूडेंट्स यूक्रेन से बिहार लौटे, अब तक 144 की हुई वतन वापसी

यूक्रेन में फंसे बिहारी स्टूडेंट्स हालात से हार गए हैं। घर वापसी के बाद अब वह दहशत से बाहर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। छात्रों का कहना है कि जिस तरह से हमलों की गूंज उन्होंने सुनी है वह काफी डरवानी है। वह मौत के मुंह से निकलकर घर आए हैं। छात्रों का कहना है कि अब उन लोगों की सलामती की दुआ कर रहे हैं, जो यूक्रेन में उनके संपर्क में आए। बिहार में 24 घंटे के दौरान 52 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से घर वापसी हुई है, जिसमें 10 पटना के रहने वाले हैं। बात अब तक कुल स्टूडेंट्स के वापसी की करें तो 144 सुरक्षित घर पहुंच गए हैं।

पटना में 24 घंटे में 10 की वापसी
बुधवार को 24 घंटे में राज्य में कुल 52 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से वापसी हुई है। इसमें पटना के 10 स्टूडेंट्स शामिल हैं। पटना के मोहम्मद अफरीदी शोएब, शिवानी झा, नवनीत शुभम, निखिल कुमार, अंकुश कुमार अंशु, स्नेहील स्वराज, सौरव कुमार, मोहम्मद समीम अहमद, साक्षी और अयाज मंजर शामिल हैं। अब तक पटना में कुल 27 स्टूडेंट्स की वापसी हो चुकी है।

जानिए कहां कितनी हुई वापसी
पटना के बाद पूर्वी चंपारण में एक छात्रा शिल्पा कुमारी की वापसी हुई है। पश्चिमी चंपारण में अजीत कुमार सिंह, साहेब आलम, मनीष कुमार सिंह, वैभव सागर की बुधवार को वापसी हुई है। अररिया में दिव्यांशु रंजन, तस्कीन फरहत, अंकित आनंद की वापसी हुई है। मधुबनी में अरिशद अशरफ इरफानी की वापसी हुई है। समस्तीपुर में अंशु कुमार, सौरव कुमार, दीपक कुमार, मनीष कुमार की वापसी हुई है। सारण से अभिनव रंजन, राहुल कुमार सिंह, पवन कुमार, संजीव कुमार की वापसी हई ळै। गाेपालगंंज से दीपू कुमार मांझी की वापसी हुई है। कटिहार से अंकित कुमार, नितेश कुमार, निक्की, रवि कुमार सिंह की वापसी हुई है। भागलपुर से सौम्या चंद्रा की सकुशल वापसी हुई है। मधेपुरा से अभिमन्यु राज और ओमप्रकाश की वापसी हुई है।

बेगूसराय में 4 स्टूडेंट्स की वापसी
बेगूसराय में 24 घंटे के दौरान 4 छात्रों की वापसी हुई है। इसमें ऐनी नाज, राजा बाबू, अदिती सिंह और आदित्य कुमार की वापसी हुई है। नालंदा से सौरव राज, कुमारी उज्ज्वला, सुशांत प्रसाद की वापसी हुई। पूर्णिया से जेवा रहमान और कुणाल की वापसी हुई है। सिवान से राघवेंद्र प्रताप, गया से मंदीप सत्यार्थी, सौरव प्रियांक, अनामिका कुमारी की वापसी हुई है। किशनगंज से सद्दाम हुसैन, फिरोज आलम, लखीसराय से शिवानी की वापसी 24 घंटे में हो चुकी है।

पटना के बाद सारण में हुई सबसे अधिक वापसी
अब तक पटना में सबसे अधिक स्टूडेंट्स की वापसी हुई है। इसके बाद सारण छपरा में 9 स्टूडेंट्स वापस आए हैं। अब तक सीतामढ़ी, समस्तीपुर में 7-7 स्टूडेंट्स की यूक्रेन से घर वापसी हुई है। वैशाली में 5, पूर्वी चंपारण में 5, गोपालगंज में 8, समस्तीपुर में 7, सहरसा में 6, पूर्णिया में 5, भागलपुर में 6 और बेगूसराय में अब तक 5 स्टूडेंट्स की वापसी हो चुकी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.