Breaking News

लालू की बहू ने ससुराल में की अपनी पहली पूजा, शिव जी की विधिवत पूजा कर आलोचकों को दिया जवाब

RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बहू और तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव ने ससुराल में अपनी पहली पूजा की है। उन्होंने शिवरात्रि पर शिव भगवान की विधिवत पूजा की है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पूजा करते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वो हिंदू रिति-रिवाज से सिर को ढंककर मंत्रोच्चार के बीच पूजा करती दिख रहीं हैं।

वीडियो जारी कर उन्होंने अपने सारे आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जो उन्हें क्रिश्चयन बता रहे थे। तेजस्वी यादव के मामा साधु यादव ने इस शादी को परिवार का कलंक बताया था। तब उन्होंने कहा था कि लालू यादव बूढ़े हो गए और अंत में बेटे ने कलंक का टीका लगा दिया। उसको तो बिहार और समाज का कलंक ही कह सकते हैं। कुल खानदान को मिटा देना।

अपने घर के मंदिर में पूजा करती राजश्री यादव।

रेचल ने तेजस्वी के साथ शादी के लिए बदला था अपना धर्म

तेजस्वी के साथ शादी के लिए हरियाणा की रहने वाली रेचल ने अपना धर्म परिवर्तन किया था। क्रिश्चियन छोड़ उन्होंने हिन्दू धर्म कबूल किया था। रेचल से बदल कर उनका नाम राजश्री यादव कर दिया था।

शिवरात्रि पर पत्नी राजश्री के साथ पूजा करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

शिवरात्रि पर पत्नी राजश्री के साथ पूजा करते नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव।

शादी के लिए तैयार नहीं थे लालू, मान-मनौव्वल के बाद हुए थे राजी

तेजस्वी की शादी में लालू प्रसाद खुद आने को तैयार नहीं थे। काफी मान-मनौव्वल के बाद राबड़ी के साथ वह शादी में पहुंचे थे। बाद में लालू ने दोनों को अपना आशीर्वाद दिया था। तेजस्वी और राजश्री 7 साल पहले मिले थे। 7 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 9 दिसंबर को उन्होंने सीक्रेट तरीके से शादी की थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.