Breaking News

बाजार से ₹2000 सस्ता मिल रहा है Gold, एक्सपर्ट बोले- इसे चूकिए मत, लपक लीजिए

नई दिल्ली. Sovereign Gold Bond Scheme: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार द्वारा सस्ते में सोना बेचने के लिए 28 फरवरी 2022 से विंडो खोली गई है. ये विंडो 4 मार्च को बंद हो जाएगी. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में सोने के दाम में लगभग 2 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है, जोकि सोने में निवेश करने के इच्छुक लोगों के लिए ‘सोने पर सुहागे’ के समान है.

रूस-यूक्रेन संकट के चलते सोने में इन दिनों तेजी देखने को मिली है, क्योंकि बड़े निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं. इसी संकट की वजह से घरेलू बाजार में सोने को अपने 18 महीनों के उच्चतम स्तर पर देखा गया. हालांकि उसके बाद इसमें एक बड़ी प्रॉफिट बुकिंग आई और ये अगले 48 घंटों के भीतर ही नीचे आ गया. लेकिन बाजार की समझ रखने वाले विशेषज्ञ अभी भी सोने में निवेश को एक बेहतर विकल्प मान रहे हैं.विज्ञापन

फिलहाल, भारत में सोने की रिटेल कीमत (Gold price in India) लगभग 53,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है, जो कि Sovereign Gold Bond Scheme के तहत खरीदे जा रहे सोने की तुलना में 2,000 रुपये ज्यादा है. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत प्रति 10 ग्राम सोने के लिए केवल 51,090 रुपये चुकाने होंगे.

जो लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं और डिजिटल गेट-वे से भुगतान कर रहे हैं, उन्हें केवल ₹50,590 प्रति 10 ग्राम का भुगतान करना होगा, क्योंकि डिजिटल भुगतान करने वाले ग्राहकों को ₹50 प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट दी जा रही है. तो, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ₹2000 से ₹2400 की आकर्षक छूट पर उपलब्ध है.

क्या है SGB पर एक्सपर्ट्स की राय

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार के इस ऑफर को सब्सक्राइब करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस सुनहरे अवसर को बिलकुल नहीं चूकना चाहिए और सॉवरेन गोल्ड बांड को सब्सक्राइब करना चाहिए.

आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के हवाले से लाइव मिंट ने लिखा, “MCX पर सोने की कीमत आज लगभग ₹51,700 प्रति 10 ग्राम है. अगर हम इसमें ₹1,500 प्रति 10 ग्राम का लैंडिंग मूल्य जोड़ते हैं, तो भारत में कहीं भी खुदरा मूल्य लगभग ₹53,200 प्रति 10 ग्राम होगा. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड ₹51,060 प्रति दस ग्राम की कीमत पर उपलब्ध है, मतलब यह लगभग ₹2,000 की रियायती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि ऑनलाइन ग्राहक के लिए डिजिटल रूप से भुगतान करने पर यह डिस्काउंट लगभग ₹2,500 प्रति दस ग्राम हो जाता है. इसलिए, किसी को भी इस मौके को छोड़ना नहीं चाहिए और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के माध्यम से भारत सरकार द्वारा पेश किए जा रहे इस सुनहरे अवसर को लपकना चाहिए.”

IIFL Securities के अनुज गुप्ता ने साथ में ये भी कहा कि भारत सरकार के इस ऑफर के लिए जाएं और इसे लंबे समय के लिए रखें. पिछले पांच साल में सोने की कीमतों में 70 प्रतिशत का उछाल आया है, इसलिए लंबे समय के लिए सोने में निवेश (Gold investment) करने का कोई नुकसान नहीं है.

लंबी अवधि के सोने के निवेशकों के लिए शानदार रिटर्न की उम्मीद रखते हुए ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स (Optima Money Managers) के MD और CEO पंकज मथपाल ने कहा, “यह सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में निवेश करने का बहुत अच्छा समय है, क्योंकि अगले कुछ वर्षों में सोने से लगभग 10-12 प्रतिशत रिटर्न मिलने की उम्मीद है. इसलिए, सोने में निवेश के लिए इस तरह की आकर्षक छूट पर 5 साल या उससे अधिक के लिए निवेश करना चाहिए.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.